Connect with us
nanhi pari semant engineering college Pithoragarh Prof Akhilesh Singh included top 2% world scientist
फोटो देवभूमि दर्शन Akhilesh Singh top world scientist

Home / UTTARAKHAND NEWS / बधाई: पिथौरागढ के प्रो• अखिलेश सिंह विश्व के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल

UTTARAKHAND NEWS पिथौरागढ़

बधाई: पिथौरागढ के प्रो• अखिलेश सिंह विश्व के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल

1 min read

nanhi pari semant engineering college Pithoragarh Prof Akhilesh Singh included top 2% world scientist by USA Stanford University uttarakhand latest news today: नन्ही परी सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज के पूर्व डीन रह चुके हैं प्रोफेसर अखिलेश सिंह, अपनी अभूतपूर्व उपलब्धि से बढ़ाया देश प्रदेश का मान….

nanhi pari semant engineering college Pithoragarh Prof Akhilesh Singh included top 2% world scientist by USA Stanford University uttarakhand latest news today: उत्तराखण्ड के होनहार वाशिंदे आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। अपनी काबिलियत के बलबूते अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल कर समूचे देश प्रदेश का मान बढ़ाने वाले देवभूमि की इन प्रतिभाओं से हम आपको आए दिन रूबरू कराते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको राज्य के एक और ऐसे ही शख्सियत से रूबरू कराने जा रहे हैं जिन्होंने विश्व के टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में अपना नाम पक्का किया है।‌

जी हां… हम बात कर रहे हैं उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के‌ कैम्पस संस्थान सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज पिथौरागढ के पूर्व डीन‌ एकेडेमिक अखिलेश सिंह की, जिन्हें अमेरिका के प्रतिष्ठित स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा 2025 के लिए घोषित टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल किया गया है।
यह भी पढ़ें- बधाई: नैनीताल के गौरव जोशी बने भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में वैज्ञानिक बढ़ाया प्रदेश का मान

आपको बता दें कि प्रोफेसर सिंह वर्तमान में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के‌ कैम्पस संस्थान नन्ही परी सीमांत इंजीनियरिंग संस्थान पिथौरागढ के विद्युत विभाग में कार्यरत हैं। प्रोफेसर अखिलेश सिंह की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज के साथ ही समूचे देश व प्रदेश का नाम विश्व पटल पर रोशन हुआ है। उनकी इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं उन्हें बधाई देने वालों का भी तांता लगा हुआ है।
यह भी पढ़ें- गौरवान्वित पल: गढ़वाल विश्वविद्यालय के दो प्रोफेसर विश्व के शीर्षस्थ वैज्ञानिकों में शामिल

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top