Connect with us
lakki kumar of baijnath garur died murder case missing from marriage Bageshwar Uttarakhand latest news today
फोटो सोशल मीडिया (घटनास्थल पर जुटे ग्रामीण पुलिस) Garur Bageshwar murder case

Home / UTTARAKHAND NEWS / Garur Bageshwar news today: बागेश्वर गरूड़ बरात में गए युवक का शव बरामद 3 दिन से था लापता

UTTARAKHAND NEWS बागेश्वर

Garur Bageshwar news today: बागेश्वर गरूड़ बरात में गए युवक का शव बरामद 3 दिन से था लापता

1 min read

lakki kumar of baijnath garur died murder case missing from marriage Bageshwar Uttarakhand latest news today: बागेश्वर: बारात में गए युवक का शव जंगल में मिला, तीन दिन से था लापता, हत्या की आशंका, क्षेत्र में दहशत

lakki kumar of baijnath garur died murder case missing from marriage Bageshwar Uttarakhand latest news today: उत्तराखण्ड के बागेश्वर जिले से एक बेहद हृदयविदारक दुखद एवं सनसनीखेज खबर सामने आ रही है जहां गरूड़ में बरात में गए एक युवक का शव जंगल में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अंणा गांव निवासी 21 वर्षीय लक्की कुमार, पुत्र हरीश राम के रूप में हुई है, जो पिछले तीन दिनों से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता था।

मृतक युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। इस निंदनीय घटना से इस बात का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है कि आमतौर पर शांत समझे जाने वाले उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्रों में भी अब अपराध किस कदर बढ़ने लगे हैं।
यह भी पढ़ें- Tanakpur Champawat News: चम्पावत शिक्षक प्रताप बिष्ट ने स्कूल कक्ष में खत्म कर दी अपनी जिंदगी

बारात में शामिल होने गया था, रातभर नहीं लौटा,  पिता ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी Garur Bageshwar marriage latest news today

अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक मूल रूप से राज्य के बागेश्वर जिले के गरूड़ तहसील क्षेत्र के अंणा गांव निवासी 21 वर्षीय लक्की कुमार बीते 17 नवंबर की शाम को पांच साथियों के साथ पास के पचना गांव में एक बारात में शामिल होने गया था। बाकी युवक देर रात लौट आए, लेकिन लक्की घर वापस नहीं पहुँचा। काफी खोजबीन के बाद भी जब लक्की का कोई पता नहीं चला तो अगले दिन 18 नवंबर को उसके पिता ने बैजनाथ थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस के साथ ही परिवार और ग्रामीण लगातार उसकी तलाश में जुटे रहे।
यह भी पढ़ें- Chamoli marriage max accident: चमोली बरात की मैक्स खाई में गिरी, 2 युवकों की गई जिंदगी

जंगल में मिला शव, मवेशी चरा रहे लोगों ने देखी लाश lakki kumar Garur Bageshwar murder case

बताया गया है कि बीते बुधवार को अंणा–लोहरचौरा सड़क से करीब 200 मीटर नीचे जंगल की ढलान पर मवेशी चरा रहे दो ग्रामीणों को एक युवक संदिग्ध अवस्था में पड़ा दिखा। सूचना फैलते ही गांव के लोग मौके पर जुट गए और तुरंत पुलिस व राजस्व विभाग को खबर दी गई। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार भूपाल गिरी, थानाध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट और राजस्व उपनिरीक्षक रेनू भंडारी की टीम ने मौके पर पहुँचकर पंचनामा भरने के बाद शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया।
यह भी पढ़ें- Khatima news: खटीमा मां बना रही थी खाना, 14 माह की बच्ची डूबी पानी की बाल्टी में ग‌ई जिंदगी

ग्रामीणों का आक्रोश, हत्या की भी जताई, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार Garur Bageshwar latest news today 

युवक काआशंका शव जंगल में मिलने के बाद से पूरे क्षेत्र में चिंता और नाराजगी है। कई ग्रामीण इस घटना को संदिग्ध मानते हुए हत्या की आशंका जता रहे हैं। हालाँकि पुलिस ने अभी किसी भी निष्कर्ष पर पहुँचने से इनकार किया है और मामले की पूरी पड़ताल किए जाने की बात कही है। वहीं इस संबंध में राजस्व उपनिरीक्षक रेनू भंडारी ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से एफआईआर नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल राजस्व पुलिस हर संभावित एंगल से जांच कर रही है और लक्की के लापता होने से लेकर शव मिलने तक की पूरी कड़ी को जोड़कर देखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें- Lamgara Almora News: अल्मोड़ा लमगड़ा में महिला की खत्म कर दी जिंदगी गले से गलोबंद भी गायब

दो महीने पहले दिल्ली से लौटा था युवक — परिवार में कोहराम

परिजनों ने बताया कि लक्की कुछ समय पहले तक दिल्ली में काम कर रहा था और करीब दो महीने पहले ही घर लौटा था। युवक की अचानक हुई संदिग्ध मृत्यु ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। गांव में मातम पसरा है और परिजन लगातार बिलख रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Tehri news today: नरेन्द्रनगर टिहरी में शादी समारोह से लौट रहा युवक खाई में गिरा ग‌ई जिंदगी

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top