Connect with us
Purvanchal Expressway car fire accident, 5 members of family died barabanki uttar pradesh Breaking News uttarakhand live today
फोटो सोशल मीडिया Purvanchal Expressway car accident

Home / Highlights / पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, कार में लगी आग, एक ही परिवार के 5 लोगों की गई जिंदगी

Highlights उत्तर प्रदेश

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, कार में लगी आग, एक ही परिवार के 5 लोगों की गई जिंदगी

1 min read

Purvanchal Expressway car fire accident, 5 members of family died barabanki uttar pradesh Breaking News uttarakhand live today पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दिल दहला देने वाला हादसा: आग में झुलसकर एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत, कई गंभीर

Purvanchal Expressway car fire accident, 5 members of family died barabanki uttar pradesh Breaking News uttarakhand live today: उत्तराखण्ड के पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से एक हृदयविदारक एवं दिल को झकझोर देने वाली बेहद दुखद खबर सामने आ रही है जहां बाराबंकी जिले में स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार को दो कारों की भीषण टक्कर से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि यह भयावह हादसा उस समय घटित हुआ जब सुबेहा थाना क्षेत्र के डिहे और अमितपुरवा गांव के बीच सड़क किनारे खड़ी वैगनआर में पीछे से तेज रफ्तार ब्रेज़ा कार भिड़ गई।

जोरदार टक्कर के तुरंत बाद दोनों वाहनों में आग भड़क उठी और देखते ही देखते लपटों ने पूरी कार को निगल लिया। इस हादसे में कारों में सवार कुछ यात्री तो किसी तरह बाहर निकल पाए, लेकिन वैगनआर में बैठे पांच लोग आग की चपेट में फंस गए और उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
यह भी पढ़ें- Banbhulpura haldwani news: बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला, सुप्रीम कोर्ट में 16 को होगी सुनवाई

टक्कर के बाद लगी दोनों कारों में भीषण आग, 20 मीटर दूर तक गिरे यात्री barabanki car accident news today

अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक मृतकों में मां बेटा और 3 बेटियां शामिल हैं। मृतकों की पहचान खानपुर, थाना घोसी, जनपद मऊ निवासी परिवार के रूप में हुई है। बताया गया है कि ये लोग गोरखपुर से दिल्ली की ओर जा रहे थे। हादसे में जावेद अशरफ की पत्नी गुलफ्शा उर्फ़ चांदनी और चार बच्चे — समरीन (12), इल्मा (6), इजमा (4) और जियान (10) की मौत हुई है। जावेद मौजूदा समय में आज़मगढ़ में दीवान पद पर तैनात हैं और उनका परिवार यात्रा के दौरान वैगनआर में सवार था। टक्कर के बाद आग इतनी तीव्र थी कि पास जाना तक मुश्किल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार के भीतर फंसे लोग चीखते हुए मदद की गुहार लगा रहे थे, लेकिन लपटों की गर्मी ने किसी को भी करीब पहुंचने नहीं दिया। थोड़ी ही देर में कार पूरी तरह जल गई और पांचों की जिंदगी आग में समा गई। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि टक्कर की रफ्तार ने कई यात्रियों को करीब 20 मीटर दूर तक फेंक दिया।
यह भी पढ़ें- Dehradun news live: देहरादून लव मैरिज के 2 महिने बाद ही युवती ने खत्म कर दी अपनी जिंदगी

चार यात्री गंभीर घायल, हायर सेंटर रेफर 

घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों कारें राख हो चुकी थीं। एक्सप्रेस-वे पर लंबा जाम लग गया जिसे हटाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बताया जा रहा है कि दोनों वाहनों में कुल नौ से ग्यारह लोग सवार बताए गए हैं। गंभीर रूप से घायल चार यात्रियों को पहले हैदरगढ़ सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। डॉक्टरों ने दो की हालत बेहद नाजुक बताई है।
यह भी पढ़ें- Bomb squad accident MP: मध्यप्रदेश बम निरोधक दस्ते का वाहन ट्रक से भिड़ा 4 जवान शहीद

इस संबंध में एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि एक कार का नंबर दिल्ली और दूसरी का गाजियाबाद का है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि वैगनआर सवार परिवार कुछ देर के लिए कार रोककर पानी पी रहा था, उसी दौरान पीछे से आई ब्रेज़ा कार अनियंत्रित होकर उससे भिड़ गई। टक्कर की वजह और वाहन की रफ्तार से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम राजेश विश्वकर्मा, सीओ समीर सिंह समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और राहत कार्य शुरू कराया। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Nainital car Accident ramgarh: रामगढ़ नैनीताल में बड़ा कार हादसा, मामा भांजी की गई जिंदगी

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in Highlights

To Top