Highlights उत्तर प्रदेश
Aadesh kumar agniveer Martyr: बार्डर पर गोली लगने से 20 वर्षीय अग्निवीर आदेश शहीद
1 min read
Aadesh Kumar Agniveer Martyr: भाई की शादी में घर लौटने का जवान ने किया था वादा, लेकिन देश सेवा करते हुए शहीद हो गया 20 वर्षीय अग्निवीर जवान ..
Aadesh Kumar Agniveer Martyr: 20-year-old army Agniveer Aadesh Kumar of Mathura was martyred Guwahati border uttar pradesh latest news: उत्तराखंड के पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से समूचे देशवासियों के लिए एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है, जहां पर अरुणाचल प्रदेश में तैनात 20 वर्षीय आदेश कुमार देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए हैं। घटना के बाद से शहीद के परिजनों में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा वहीं पूरे गांव में मातम छा गया।
यह भी पढ़े :Army jco suman Martyr ladakh avalanche: लद्दाख हिमस्खलन में जेसीओ सुमन शहीद
प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के मथुरा के नौहझील क्षेत्र के चांदपुर कलां गांव के निवासी 20 वर्षीय आदेश कुमार वर्ष 2024 अक्टूबर को अग्निवीर योजना के तहत सेना में भर्ती हुए थे। दरअसल इन दिनों आदेश की तैनाती अरुणाचल प्रदेश की सीमा पर गुवाहाटी से करीब 475 किलोमीटर दूर दुर्गम बॉर्डर पर थी। इस दौरान बीते मंगलवार के तड़के करीब 3:30 क्रॉस फायरिंग के दौरान आदेश को गोली लग गई जिसके कारण वह शहादत को प्राप्त हो गए। सैन्य अधिकारियों द्वारा इस घटना की जानकारी मंगलवार की करीब दोपहर 11:00 बजे परिजनों को दी गई। जिसके बाद बीते शुक्रवार को शहीद का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुँचा ,आदेश के पार्थिव शरीर के गांव पहुंचते ही पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया।
आदेश की शहादत पर रो पड़ा पूरा गांव (Aadesh Kumar Agniveer Martyr)
आदेश के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शनों के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग गई। गांव के लोगों ने आदेश की शहादत पर गर्व जताया, मगर इतनी छोटी उम्र में आदेश का दुनिया को छोड़कर चला जाना हर किसी के लिए बेहद पीड़ादायक था। करीब 10:00 बजे नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज मैदान में अंतिम दर्शनों के लिए आदेश का पार्थिव शरीर रखा गया ,जहां पर आदेश कुमार अमर रहे जब तक सूरज चांद रहेगा आदेश का नाम रहेगा इन नारों से पूरा गांव गूंजता रहा। इस दौरान सेना के जवानों ने उन्हें अंतिम सलामी दी तथा गांव के श्मशान घाट पर आदेश को उनके चाचा के बेटे पुष्पेंद्र व बड़े भाई विशाल ने मुखाग्नि दी यह दृश्य देखकर हर किसी की आंखें भर आई।
सैन्य परिवार से जुड़े थे आदेश
बताते चले आदेश दो भाई और दो बहनों में सबसे छोटे और घर की लाडले बेटे थे। आदेश ने बॉर्डर पर ऑक्सीजन की कमी व विषम परिस्थितियों के बीच बहादुरी से देश सेवा की और भारत माँ की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दे दिया। आदेश 3 महीने पहले ही छुट्टी खत्म कर वापस ड्यूटी पर लौटे थे। आदेश के बड़े भाई विशाल भी सेना में तैनात है, जबकि आदेश के पिता विजय कुमार सेना से रिटायर्ड हवलदार है जो वर्तमान में हरियाणा पुलिस में तैनात है।
बड़े भाई विशाल की शादी मे अप्रैल में घर आने वाले थे आदेश
21 अप्रैल को आदेश के बड़े भाई विशाल की शादी तय हुई थी, जिसे लेकर सभी खुश थे। इतना ही नहीं बल्कि विशाल की शादी को लेकर छोटे भाई आदेश ने उन्हें बताया कि 13 अप्रैल की उसकी छुट्टी मंजूर हो गई है और वह जल्द भाई की शादी में शामिल होने घर आ रहा है। आदेश ने अपने भाई से फोन पर वादा किया था कि शादी की तैयारी में वह हाथ बंटाने आएगा। इस दौरान सोमवार को ही आदेश ने अपनी मां उर्मिला देवी और पिता विजय के साथ फोन पर बात की थी लेकिन उन्हें कहां मालूम था कि यह उनकी आखरी बात होने वाली है। जिस घर में बड़े भाई की शादी का सेहरा बंधना था वहाँ छोटे भाई का तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर घर पहुंचा।
