UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT टिहरी गढ़वाल
Badrinath highway accident today: बद्रीनाथ हाईवे तोता घाटी में गिरा बोल्डर, चालक की गई जिंदगी
1 min read
Uttarakhand badrinath highway accident today: boulder fell landslide on tota ghati truck driver died devprayag road: ऋषिकेश–बदरीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा: तोता घाटी में पहाड़ से गिरे पत्थर ने ली ट्रक चालक की जान
Uttarakhand badrinath highway accident today: boulder fell landslide on tota ghati truck driver died devprayag road: उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के देवप्रयाग क्षेत्र में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा घटित हो गया जहां ऋषिकेश–बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोता घाटी क्षेत्र में पहाड़ से अचानक गिरे भारी पत्थर (बोल्डर);की चपेट में आने से एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहत-बचाव टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
अचानक गिरा पत्थर, संभलने का नहीं मिला मौका
अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार ट्रक चालक ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर जा रहा था। तड़के जब वाहन तोता घाटी क्षेत्र से गुजर रहा था, तभी ऊंचाई से एक भारी भरकर बोल्डर सीधे ट्रक के ऊपर आ गिरा। पत्थर की जोरदार टक्कर से ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक को बचने का मौका तक नहीं मिल सका।
राहत दल ने निकाला शव
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा। टीम ने क्षतिग्रस्त ट्रक में फंसे चालक को बाहर निकालने के लिए लंबे समय तक रेस्क्यू अभियान चलाया। कड़ी मेहनत के बाद शव को बाहर निकालकर कब्जे में लिया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
देवप्रयाग थाना क्षेत्र के अधिकारियों के अनुसार मृतक चालक मूल रूप से चमोली जिले के कर्णप्रयाग क्षेत्र का निवासी था और उसकी उम्र लगभग 55 वर्ष बताई जा रही है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
खतरे का दूसरा नाम बना तोता घाटी
स्थानीय लोगों का कहना है कि तोता घाटी क्षेत्र लंबे समय से भूस्खलन और पहाड़ से पत्थर गिरने की घटनाओं के लिए संवेदनशील माना जाता है। खासकर ठंड और बारिश के मौसम में यहां सफर करना जोखिम भरा हो जाता है। सड़क चौड़ीकरण और पहाड़ी कटिंग का कार्य चलने से भी खतरा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
चारधाम यात्रा से पहले बढ़ी चिंता
चारधाम यात्रा शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है और बदरीनाथ व केदारनाथ जाने वाले हजारों श्रद्धालु इसी राष्ट्रीय राजमार्ग का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाएं प्रशासन के लिए भी चुनौती बनती जा रही हैं। स्थानीय लोग लंबे समय से स्थायी सुरक्षा उपायों और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त निगरानी की मांग कर रहे हैं।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों को लेकर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। फिलहाल प्रशासन ने यात्रियों और वाहन चालकों से संवेदनशील पहाड़ी क्षेत्रों में सावधानी बरतने की अपील की है।
यह भी पढ़ें- Dehradun news live today: देहरादून नशे में धुत कार चालक ने चेकिंग कर रहे पुलिस कर्मियों को रौंदा
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
