Connect with us
Uttarakhand breaking news: Car and Bike Collide in Nanakmatta, Car Catches Fire accident sitarganj
Image : social media ( Nanakmatta breaking news)

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Uttarakhand: नानकमत्ता में कार-बाइक की जोरदार टक्कर दो युवकों की मौत, कार में लगी आग

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT ऊधमसिंह नगर

Uttarakhand: नानकमत्ता में कार-बाइक की जोरदार टक्कर दो युवकों की मौत, कार में लगी आग

1 min read

Nanakmatta breaking news: नानकमत्ता में भीषण हादसा, कार बाइक की जोरदार टक्कर दो युवकों ने तोड़ा दम, कार में लगी आग

Uttarakhand breaking news: Car and Bike Collide in Nanakmatta, Car Catches Fire accident sitarganj: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है ,जहां पर कार और बाइक की जोरदार टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार और बाइक की टक्कर लगते ही कार में आग लग गई।

यह भी पढ़े :Uttarakhand: टिहरी बड़े भाई और गर्भवती भाभी के हत्यारे संजय सिंह की फांसी की सजा बरकरार

प्राप्त जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के नानकमत्ता के बिडोरा मझोला मार्ग पर आज शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा घटित हो गया। दरअसल बिडोरा – मझोला मार्ग पर तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। ये टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक में टक्कर लगते ही कार में आग लग गई जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। हादसे को घटित होता देख कार चालक मौके पर फरार हो गया।

दो युवकों ने तोड़ा दम ( udham singh nagar road accident news)

घटना को घटित होता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस प्रशासन दमकल समेत एंबुलेंस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही घायलों को तुरंत सितारगंज अस्पताल लाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़े :Uttarakhand monsoon 2026: उत्तराखण्ड में आक्रामक हुआ मानसून 5 तक भारी बारिश का अलर्ट

लापता कार चालक की तलाश जारी ( udham singh nagar news today)

बताते चलें मृतकों के पास से मिले अस्पताल के दस्तावेजों और अन्य कागजात के आधार पर एक मृतक की पहचान राहुल लक्ष्य निवासी नेपाल के रूप में हुई है। जबकि दूसरे मृतक की शिनाख्त होना बाकि है। पुलिस प्रशासन ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं लापता कार चालक की तलाश जारी है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top