Connect with us
Almora news hindi: 108 pharmacist Bhaskar ensures safe delivery in ambulance

Home / ALMORA NEWS / अल्मोड़ा: 108 के फार्मासिस्ट भास्कर ने एम्बुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव, 14वीं बार बचाई जान

ALMORA NEWS UTTARAKHAND NEWS

अल्मोड़ा: 108 के फार्मासिस्ट भास्कर ने एम्बुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव, 14वीं बार बचाई जान

1 min read

Almora News Hindi pharmacist Bhaskar save pregnant women life: 108 के फार्मासिस्ट भास्कर ने एम्बुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव, 14वीं बार बचाई जान

Almora News Hindi pharmacist Bhaskar save pregnant women life: अल्मोड़ा जिले के सल्ट ब्लॉक के ग्राम सभा उजराड़ क्वेराला निवासी सनवीर हुसैन की पत्नी सबा परवीन (28 वर्ष) के लिए मंगलवार की रात जीवन का सबसे कठिन और यादगार पल बन गया। 18 फरवरी 2026 को रात 12:23 बजे प्रसव पीड़ा शुरू होने पर परिजनों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस सेवा को कॉल किया। भिकियासैंण से 108 एम्बुलेंस समय पर मौके पर पहुंची और सबा परवीन को प्राथमिक उपचार देते हुए नजदीकी अस्पताल पीएचसी रतखाल ले जाया गया।

बताया गया कि पीएचसी रतखाल में करीब 20 मिनट तक अस्पताल का कोई भी स्टाफ उपलब्ध नहीं था। इस दौरान प्रसव पीड़ा और तेज हो गई, जिसके बाद परिजनों ने महिला को सीएचसी भिकियासैंण ले जाने का निर्णय लिया। रास्ते में गहनाखाल के पास अचानक स्थिति गंभीर हो गई। ऐसे में 108 एम्बुलेंस में मौजूद फार्मासिस्ट भास्कर ने सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए एम्बुलेंस को सुरक्षित स्थान पर रोका और रात 2:45 बजे एम्बुलेंस के भीतर ही सुरक्षित प्रसव कराया।

सबा परवीन ने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। इसके बाद जच्चा-बच्चा दोनों को सीएचसी भिकियासैन में भर्ती कराया गया, जहां दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। परिजनों ने 108 एम्बुलेंस सेवा में तैनात फार्मासिस्ट भास्कर को उनके लिए “भगवान” बताया और उनके कार्य की सराहना की। इस दौरान एम्बुलेंस चालक गोपाल सिंह ने भी महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

उल्लेखनीय है कि भिकियासैंण 108 एम्बुलेंस सेवा में तैनात फार्मासिस्ट भास्कर पहले भी कई गर्भवती महिलाओं का सुरक्षित प्रसव एम्बुलेंस में करा चुके हैं। अब तक वे 14 सुरक्षित प्रसव कर नई जिंदगी देने में अहम भूमिका निभा चुके हैं। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि आपातकालीन सेवाओं में तैनात कर्मी कठिन परिस्थितियों में भी मानवता और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश कर रहे हैं।

Continue Reading

More in ALMORA NEWS

To Top