Connect with us
Ranikhet breaking news today: Indian army agniveer bharti rally ranikhet 2026 aina village youth sagar singh murder case almora uttarakhand news live today
Image : social media ( ranikhet breaking news today)

Home / ALMORA NEWS / Ranikhet news today: रानीखेत सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवक की हत्या आया था बुआ के घर

ALMORA NEWS UTTARAKHAND NEWS

Ranikhet news today: रानीखेत सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवक की हत्या आया था बुआ के घर

1 min read

ranikhet breaking news today : रानीखेत में युवक की निर्मम ह्त्या, एक महिला का रेता गला, दूसरी का फोड़ा सिर

Ranikhet breaking news today: Indian army agniveer bharti rally ranikhet 2026 aina village youth sagar singh murder case almora uttarakhand news live today : उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के रानीखेत कुंवाली पटवारी क्षेत्र के ऐना गांव से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहाँ पर बुआ के घर आए व अग्निवीर की तैयारी कर रहे एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं बल्कि बीच बचाव में पहुंची महिला पर भी हमला किया गया व दूसरी महिला का गला रेता गया। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand: चमोली की डॉ. आस्था बिष्ट बनीं भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, बढ़ाया उत्तराखंड का मान

प्राप्त जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिले के रानीखेत सुदूर ऐना गांव द्वाराहाट ब्लॉक की निवासी जानकी देवी पत्नी वीरेंद्र सिंह और उनकी चचिया सास सावित्री देवी पत्नी बिशन सिंह भोजन की तैयारी करने में लगी हुई थी। जानकी देवी के सिमली गांव द्वाराहाट निवासी भाई चंदन सिंह का 19 वर्षीय बेटा सागर सिंह लगभग 10 दिनों से यहीं रह रहा था। तभी इस दौरान काले कपड़े पहना एक युवक उनके कमरे में घुसा और उसने धारदार हथियार से सागर सिंह पर ताबड़तोड़ प्रहार किये।

युवक की गई ज़िंदगी (almora news today)

अचानक हुए हमले से सागर अपना बचाव नहीं कर सका और वो चीखने लगा। चीख पुकार की आवाज सुनकर जानकी देवी तथा उनकी चचिया सास सावित्री देवी बीच बचाव में पहुंची। इस दौरान आरोपी ने जानकी देवी के सिर पर धारदार हथियार से हमला किया जबकि सावित्री देवी का गला गहरा कट गया। वहीं दूसरी ओर खून से लथपथ सागर हमले में अपनी जिंदगी गवा बैठा। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके पर ही फरार हो गया था जिसे पुलिस ने दबोच लिया है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand: टिहरी के घनसाली में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, आरोपी जसीम गिरफ्तार

सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था सागर ( Almora ranikhet news today)Ranikhet Aina Sagar Murder Case 

बताते चलें हमले में जान गवाने वाला 19 वर्षीय सागर मेरठ में पढ़ाई करता था, जो सेना में भर्ती की तैयारी के सिलसिले में अपनी बुआ के घर आया था। फिलहाल घायल महिलाओं को नागरिक चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां पर जानकी देवी के सिर पर 6 टाँके लगे हैं जबकि सावित्री देवी को गहन चिकित्सा कक्ष में उपचार दिया जा रहा है। घटना को किसने और क्यों अंजाम दिया इसका पता लगाए जाने का प्रयास किया जा रहा है।

सागर हत्याकांड में बड़ा खुलासा(Ranikhet Sagar Murder Case)

रानीखेत के ऐना गांव में हुए 19 वर्षीय सागर सिंह हत्याकांड में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाला कोई बाहरी नहीं, बल्कि गांव का ही एक बेहद करीबी युवक है। मृतक की बुआ एवं हमले की चश्मदीद जानकी देवी ने अस्पताल में उपचार के दौरान आरोपी के रूप में गांव बिरादरी के ही जगत सिंह का नाम पुलिस को बताया, जिसके बाद पुलिस को जांच में बड़ी सफलता मिली। तहरीर में हत्या की मुख्य वजह पुरानी रंजिश बताई गई है। सूत्रों के अनुसार मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है, जबकि एक अन्य युवक भी पुलिस के संदेह के दायरे में है और उससे पूछताछ की जा रही है। चर्चा यह भी है कि वारदात के बाद आरोपी घायल महिलाओं की रेकी करने के लिए नागरिक चिकित्सालय भी पहुंचा था। इधर ग्रामीण मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए आसपास के CCTV फुटेज खंगालने की मांग कर रहे हैं। वहीं, घटना में गंभीर रूप से घायल सबुली देवी की हालत नाजुक होने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द आधिकारिक खुलासे की संभावना जताई जा रही है।

Continue Reading

More in ALMORA NEWS

To Top