UTTARAKHAND NEWS अल्मोड़ा
Almora News Hindi: अल्मोड़ा बस स्टैंड से यात्रियों से भरी बस लेकर भाग गया युवक
1 min read
Almora News Hindi : अल्मोड़ा में यात्रियों से भरी टूरिस्ट बस लेकर भागा युवक, 2 किमी पीछा कर पुलिस ने पकड़ा
Almora News Hindi Dharanaula bus stand : उत्तराखंड के अल्मोड़ा से एक बेहद हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां यात्रियों से भरी एक टूरिस्ट बस को एक युवक अचानक लेकर फरार हो गया। घटना के बाद बस स्टैंड पर हड़कंप मच गया।
यह भी पढ़े :Good News: हल्द्वानी की सड़कों पर जल्द दौड़ेगी 40 नई इलेक्ट्रिक CNG बसें haldwani electric bus
मिली जानकारी के अनुसार धारानौला पर हल्द्वानी जा रही एक टूरिस्ट बस कुछ देर के लिए रुकी हुई थी। इस दौरान चालक समेत कुछ यात्री बस से नीचे उतर गए, जबकि 10 से अधिक यात्री बस के अंदर ही बैठे थे। तभी एक युवक बस में चढ़ा और बस को स्टार्ट कर आगे ले गया।
बस के अचानक आगे बढ़ते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। चालक और अन्य यात्रियों के बस से दूर रह जाने के कारण स्थिति और भी गंभीर हो गई। घटना की सूचना मिलते ही धारानौला थाना पुलिस तुरंत हरकत में आ गई और बस की तलाश शुरू कर दी।
पुलिस टीम ने पीछा करते हुए करीब दो किलोमीटर दूर करबला के पास बस को रुकवा लिया और युवक को हिरासत में ले लिया। इसके बाद बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित रखा गया और बस को आगे के लिए रवाना कर दिया गया।
पुलिस पूछताछ में युवक की पहचान भवाली निवासी अमीर खान के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है और पहले चालक के रूप में भी काम कर चुका है।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।
