UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT अल्मोड़ा
Almora road accident today: अल्मोड़ा देघाट ट्रेक्टर ट्राली पलटी एक ही गांव के 2 युवकों की गई जिंदगी
1 min read
Almora road accident today: Deghat tractor trolley overturned, two youths darshan Chandan Singh from the chintoli village: अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो युवकों की मौत, दो गंभीर घायल
Almora road accident today: Deghat tractor trolley overturned, two youths darshan Chandan Singh from the chintoli village: उत्तराखण्ड से इस वक्त की सबसे बड़ी एवं बेहद हृदयविदारक खबर राज्य के अल्मोड़ा जिले से सामने आ रही जहां हुए भीषण हादसे में दो घरों की खुशियां तबाह हो गई। दरअसल तहसील देघाट के ग्राम चिन्तोली में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के अनियंत्रित होकर पलटने से 24 वर्षीय दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
अचानक पलटा वाहन, मच गई अफरा-तफरी Almora tractor trolley accident today
अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक घटना उस समय हुई जब रविवार दोपहर को ट्रैक्टर-ट्रॉली गांव के रास्ते पर चल रही थी। अचानक संतुलन बिगड़ने से वाहन पलट गया और उसमें सवार युवक नीचे दब गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और ग्रामीण तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े।
ग्रामीणों के सहारे शुरू हुआ बचाव Deghat accident news today
ग्राम प्रहरी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पहले ही स्थानीय लोग घायलों को निकालने में जुट चुके थे। सभी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देघाट पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान दर्शन सिंह और चन्दन सिंह, दोनों 24 वर्ष, निवासी चिन्तोली के रूप में हुई है।
दो की हालत नाजुक almora accident news today
हादसे में घायल गोपाल सिंह और नरेन्द्र सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
गांव में पसरा सन्नाटा
एक ही दिन में दो युवकों की मौत की खबर से पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं ग्रामीणों ने सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है, लेकिन पूरी तस्वीर जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
यह भी पढ़ें- Ramnagar news today: रामनगर में रहस्यमयी ड्रोन दिखने से मचा हड़कंप, पुलिस प्रशासन अनभिज्ञ
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
