UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT चम्पावत
Champawat News Today: चम्पावत रीठा साहिब जा रहा युवक खाई में गिरा चली गई जिंदगी
1 min read
Champawat News Today: गहरी खाई में गिरा युवक चली गई जिंदगी, परिजनों को लगा सदमा..
Champawat News Today: Lakhwinder Singh nanakmatta died fell into a ditch going to Champawat Reetha Sahib uttarakhand breaking news live: उत्तराखंड के चंपावत जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है, जहां पर गहरी खाई में गिरने से एक युवक की ज़िंदगी चली गई। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ हैं वहीं पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand roadways bus accident: देहरादून से हल्द्वानी जा रही रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त
प्राप्त जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता का निवासी 32 वर्षीय लखविंदर सिंह बीते दिन अपने साथी के साथ बाइक पर सवार होकर रीठा साहिब की ओर जा रहा था। तभी इस दौरान जैसे ही युवक ललवापानी बनलेख रोड में किसकोट पल्सो के बीच ओपन जिम के नजदीक पहुंचा तो पैराफिट पर बैठ गया। तभी लखविंदर का संतुलन बिगड़ गया और वह गहरी खाई में जा गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़े :Chamoli Accident news today: चमोली खाई में गिरी कार एक ही परिवार के 3 लोगों की गई जिंदगी
लखविंदर नशे का बताया जा रहा आदि (champawat news today)
घटना की जानकारी जैसे ही आसपास से गुजर रहे लोगों को मिली तो उन्होंने तुरंत पुलिस प्रशासन को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने sdrf की टीम के साथ मिलकर लखविंदर के शव को कब्जे में लिया। जानकारी में पता चला है कि युवक शराब का आदि था, जिसने बनलेख के पास अपने साथी को दूसरे वाहन से भेज दिया था और खुद अकेला चला गया था। घटना के बाद से मृतक के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा हैं।
