Connect with us
Announcement of Uttarakhand Gaurav Award on State Foundation Day, five personalities of the state will get respect

Home / उत्तराखण्ड / राज्य स्थापना दिवस पर उत्तराखंड गौरव पुरस्कार की घोषणा, प्रदेश की पांच विभूतियों को मिलेगा सम्मान

उत्तराखण्ड देहरादून

राज्य स्थापना दिवस पर उत्तराखंड गौरव पुरस्कार की घोषणा, प्रदेश की पांच विभूतियों को मिलेगा सम्मान

1 min read

उत्तराखंड के स्थापना दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य का नाम प्रतिष्ठित और गौरान्वित करने वाले पांच व्यक्तित्वों को इस साल सम्मान के लिए चुना गया है। बता दें कि उत्तराखंड सरकार ने पहले उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार की घोषणा कर दी है। सरकार ने पांच अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए पांच विभूतियों को पुरस्कार के लिए चुना है। पर्यावरण के क्षेत्र में डॉ.अनिल जोशी, साहसिक खेल के लिए बछेंद्री पाल, संस्कृति के लिए लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी को और साहित्य के क्षेत्र में रस्किन बांड को इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी को मरणोपरांत चयनित किया गया है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. नारायण दत्त तिवारी को यह सम्मान प्रदेश के विकास में उनके द्वारा दिये गये योगदान का राज्य की ओर से दिया गया सम्मान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड महोत्सव के अंतर्गत प्रतिवर्ष 5 व्यक्तियों को दिये जाने वाला उत्तराखण्ड गौरव सम्मान विभिन्न क्षेत्रों में राज्य को पहचान दिलाने वालों का सम्मान है यह सम्मान अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा का कार्य भी करेगा।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top