Connect with us
UKPSC topper success story Result 2026: Haldwani Varsha Joshi Secures 2nd Rank in her first attempt
Image : social media ( UKPSC topper success story)

Home / UTTARAKHAND NEWS / UKPSC में हल्द्वानी की बेटी वर्षा जोशी का कमाल, पहले प्रयास में हासिल की दूसरी रैंक

UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी

UKPSC में हल्द्वानी की बेटी वर्षा जोशी का कमाल, पहले प्रयास में हासिल की दूसरी रैंक

1 min read

UKPSC topper success story UKPSC PCS Topper Success Story Versha Joshi Haldwani |हल्द्वानी की बेटी ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, UKPSC परीक्षा में हासिल की दूसरी रैंक

UKPSC PCS Topper Success Story Versha Joshi Haldwani | उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) की परीक्षा में हल्द्वानी की बेटी वर्षा जोशी ने शानदार सफलता हासिल करते हुए पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है, जिसकी बदौलत वो डिप्टी कलेक्टर बनी हैं। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने न केवल अपने परिवार का बल्कि पूरे हल्द्वानी और उत्तराखंड का नाम भी गौरवान्वित किया है। परिणाम घोषित होते ही उनके घर पर शुभचिंतकों और परिचितों का तांता लग गया। हर कोई इस प्रतिभाशाली बेटी को बधाई देने पहुंच रहा है और परिवार में खुशी का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़े :बधाई: टिहरी गढ़वाल की अंजली नेगी बनी टैक्स आफिसर पहले प्रयास में उत्तीर्ण की PCS परीक्षा

(पहले प्रयास में हासिल की बड़ी सफलता) | UKPSC Topper Success Story

वर्षा जोशी की सफलता इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में यह मुकाम हासिल किया है। कठिन मानी जाने वाली UKPSC परीक्षा में प्रदेश स्तर पर दूसरी रैंक प्राप्त कर उन्होंने यह साबित कर दिया कि दृढ़ संकल्प और सही रणनीति के साथ कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

(साधारण परिवार की बेटी ने बढ़ाया मान) | UKPSC Result 2026

वर्षा एक साधारण परिवार से संबंध रखती हैं। उनके पिता केवल आनंद जोशी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) में तैनात हैं और देश सेवा का दायित्व निभा रहे हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बीच पली-बढ़ी वर्षा ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर सफलता की नई कहानी लिख दी है।आपको बता दें कि वर्षा जोशी ने अपनी स्कूली शिक्षा बीरशेवा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी से प्राप्त की, जबकि उच्च शिक्षा एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी से पूरी की।

यह भी पढ़े :Uttarakhand PCS result: नैनीताल की कृतिका ने उत्तीर्ण की UKPSC परीक्षा बनी वित्त अधिकारी

(परिवार का भरोसा बना सबसे बड़ी ताकत) | Civil Services Preparation

अपनी सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए वर्षा ने कहा कि उन्होंने जो सपना देखा था, आज उसे साकार कर दिखाया है। उन्होंने बताया कि इस पूरी यात्रा में परिवार का अटूट विश्वास और सहयोग उनकी सबसे बड़ी ताकत रहा। परीक्षा की तैयारी के दौरान उन्होंने अपना पूरा ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित रखा और अन्य चीजों से दूरी बनाकर अपने लक्ष्य पर फोकस किया।

(मेहनत, अनुशासन और निरंतरता ने दिलाई कामयाबी) | Success Tips For Competitive Exams

वर्षा का कहना है कि किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए अनुशासन, निरंतर मेहनत और धैर्य बेहद जरूरी हैं। उन्होंने नियमित अध्ययन, सही समय प्रबंधन और परिवार से मिले लगातार प्रोत्साहन को अपनी सफलता का प्रमुख आधार बताया। उनका मानना है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और प्रयास ईमानदारी से किए जाएं तो सफलता जरूर मिलती है।

(युवाओं के लिए बनी प्रेरणा) | Inspirational Success Story

वर्षा जोशी की यह उपलब्धि आज हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है, जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि परिस्थितियां चाहे जैसी भी हों, अगर इरादे मजबूत हों और मेहनत सही दिशा में की जाए तो कोई भी मंजिल दूर नहीं रहती। हल्द्वानी की इस बेटी ने अपनी मेहनत से यह साबित कर दिया है कि सपने देखने वालों के लिए सफलता का आसमान हमेशा खुला रहता है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top