Highlights देवभूमि दर्शन
Jammu Kashmir martyr jawan: जम्मू-कश्मीर में जवान शहीद बेटे के जन्मदिन पर आने का किया था वादा
1 min read
Indian Army news today: बेटे के पहले जन्मदिन पर घर आने का किया था वादा, देश की रक्षा करते हुए शहीद हुआ जवान, वादा रह गया अधूरा, 11 महीने के बेटे के सिर से उठा पिता का साया
Solider Arjun Rajendra Jadhav of Satara, Maharashtra Martyr Jawan in Jammu & Kashmir Indian army news today saheed balidani breaking update: जम्मू कश्मीर के बारामूला उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास हैंड ग्रेनेड के विस्फोट होने से सेना के दो जवान शहीद हो गए थे, जिनमें एक जवान महाराष्ट्र के सतारा जिले के रहने वाले वीर सपूत अर्जुन राजेंद्र जाधव भी शामिल थे। अर्जुन के शहीद होने की खबर जैसे ही उनके परिजनों को मिली तो उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। अर्जुन अपने बेटे के पहले जन्मदिन पर घर आने वाले थे लेकिन उससे पहले ही वह देश सेवा करते हुए शहीद हो गए।
यह भी पढ़े :NEET exam date 2026: नीट री-एक्जाम उत्तराखण्ड रोडवेज में निशुल्क सफर कर सकेंगे परीक्षार्थी
बता दें महाराष्ट्र के सतारा जिले के कराड तालुका स्थित शाहपुर गांव के रहने वाले अर्जुन राजेंद्र जाधव भारतीय सेना में तैनात थे। बीते दिन जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में हैंड ग्रेनेड विस्फोट में वो शहादत को प्राप्त हो गए। दुख की बात तो यह है कि अर्जुन जल्द ही छुट्टी लेकर घर आने वाले थे ,जिसकी खास वजह उनका 11 महीने का बेटा सर्वेश था जिसका पहला जन्मदिन मनाने के लिए वह बेहद उत्सुक थे। अर्जुन बेटे के जन्मदिन पर अपने परिवार के साथ हंसी खुशी इस पल को बिताने वाले थे लेकिन उन्हें कहा मालूम था कि जिस पल का वह बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं वह पल उनके लिए अब कभी नहीं आने वाला है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand news: लोकगायिका हेमा नेगी करासी को उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा राष्ट्रीय सम्मान
11माह के बेटे के सिर से उठा पिता का साया
अर्जुन अपने पीछे अपने माता-पिता पत्नी सायली 11 महीने के बेटे सर्वेश और दो भाइयों समेत एक बहन को रोता बिलखता छोड़ गए है। बताते चले उनके छोटे भाई भी भारतीय नौसेना में देश की सेवा कर रहे हैं। अर्जुन के शहीद होने की खबर से पूरे गांव में मातम पसर गया।
