UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT चमोली
Badrinath highway accident today: बद्रीनाथ हाईवे सड़क पर पलटा टैंपो ट्रैवलर एक की मौत
1 min read
Badrinath highway accident today: बदरीनाथ हाईवे में सड़क पर पलटा टेंपो ट्रैवलर, एक महिला तीर्थयात्री की गई ज़िंदगी..
Badrinath highway accident today: Tempo traveller accident on Badrinath highway, one died chamoli uttarakhand breaking news today: उत्तराखंड में सड़क हादसों की होड़ लग चुकी है ,जिसके चलते बिना हादसों के कोई दिन नहीं गुजर रहा है। ऐसी ही कुछ दुखद खबर चमोली जिले से सामने आ रही है, जहां पर टेंपो ट्रैवलर दर्दनाक हादसे का शिकार हुआ है। यह हादसा इतना दर्दनाक था कि इसमें एक महिला तीर्थयात्री की जिंदगी चली गई घटना को घटित होता देख अन्य यात्रियों में चीख पुकार मच गई।
यह भी पढ़े :Uttarakhand news: पौड़ी मायके जाने के लिए रोडवेज बस में बैठी महिला बच्चे संग लापता
अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की रहने वाली 44 वर्षीय आरती अन्य लोगों के साथ बीते दिन टेंपो ट्रैवलर में सवार होकर चारधाम यात्रा पर आई थी। तभी इस दौरान आज शुक्रवार की सुबह सभी यात्री टेंपो ट्रैवलर में सवार होकर चमोली जिले के बद्रीनाथ धाम की ओर जा रहे थे। इस दौरान जैसे ही उनका ट्रैवलर बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ज्योर्तिमठ के पास पैनी नाम के स्थान पर पहुंचा तो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसा के दौरान ट्रैवलर में चालक समेत कुल 18 यात्री सवार थे ,जिनमे अधिकांश यात्रियों को चोटें जबकि आरती की हादसे में गम्भीर रूप से घायल हो गई थी।
यह भी पढ़े :Uttarakhand roadways news: दिल्ली से बागेश्वर जा रही रोडवेज बस का निकला पहिया 23 यात्री थे सवार
आरती की गई ज़िंदगी ( chamoli road accident news) chamoli breaking news today)
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम ने तुरंत रेस्क्यू अभियान चलाते हुए वाहन में फंसे सभी घायल यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद गम्भीर रूप से घायल आरती व अन्य यात्रियों को 108 और अन्य एंबुलेंस के जरिए तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहां डॉक्टर ने आरती को मृत घोषित कर दिया जबकि अन्य लोगों का उपचार जारी है। बताते चले हादसे का शिकार हुए सभी लोग उत्तर प्रदेश के बताए जा रहे है जो हँसी खुशी चारधाम यात्रा पर आए थे।
