Connect with us
Bageshwar accident today: बागेश्वर नीलेश्वर गहरी खाई में गिरी गाड़ी 4 वर्षीय बच्ची की मौत
Image : social media ( Bageshwar accident today)

Home / Bageshwar / Bageshwar accident today: बागेश्वर नीलेश्वर गहरी खाई में गिरी गाड़ी 4 वर्षीय बच्ची की मौत

Bageshwar UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

Bageshwar accident today: बागेश्वर नीलेश्वर गहरी खाई में गिरी गाड़ी 4 वर्षीय बच्ची की मौत

1 min read

Bageshwar accident today: Bageshwar accident news today Bageshwar road Accident today बागेश्वर में दर्दनाक हादसा, 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार; चार वर्षीय मासूम की मौत

Bageshwar accident today: vehicle car falls into deep ditch in Bageshwar neeleshwar road, 4-year-old girl died uttarakhand breaking news today: Bageshwar breaking news today उत्तराखण्ड के बागेश्वर जिले से एक बेहद दुखद एवं हृदयविदारक खबर सामने आ रही है जहां गुरुवार दोपहर को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। बताया गया है कि आरे-द्यांगण बाईपास क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें सवार चार वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका अस्पताल में उपचार जारी है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand no vehicle Day WFH: उत्तराखंड में लागू होगा नो व्हीकल डे वर्क फार्म होम

नीलेश्वर मंदिर जाते समय हुआ हादसा (Bageshwar Road Accident)

अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के पिथौरागढ़ जिले के रहने वाले तथा वर्तमान में नगर के मजियाखेत निवासी 32 वर्षीय संदीप कुमार, जो वन विभाग में कार्यरत थे, अपने 25 वर्षीय भाई राहुल कुमार पुत्र महेश राम वाहन से नीलेश्वर मंदिर की ओर जा रहे थे। कार में चार वर्षीय पूजा भी सवार थी। बताया जा रहा है कि आरे-द्यांगण बाईपास से आगे अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और कार लगभग 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

हादसा इतना भयावह था कि आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना की आवाज सुनते ही स्थानीय लोग मौके की ओर दौड़ पड़े और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

वन विभाग और पुलिस ने चलाया रेस्क्यू अभियान (Bageshwar accident today Rescue Operation)

सूचना मिलते ही पुलिस टीम, वन विभाग के फायर वाचर और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। खाई की गहराई और दुर्गम रास्ते के कारण राहत एवं बचाव कार्य आसान नहीं था। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों और मासूम बच्ची को खाई से बाहर निकाला। इसके बाद सभी को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने चार वर्षीय पूजा को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल संदीप कुमार और राहुल कुमार का उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand monsoon 2026 update: उत्तराखंड में इस बार कब पहुंचेगा मानसून अपडेट आया सामने

परिवार में पसरा मातम ( Uttarakhand accident News Today)

मासूम बच्ची की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों के अनुसार परिवार धार्मिक यात्रा के उद्देश्य से निकला था, लेकिन रास्ते में यह हादसा हो गया।घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

पुलिस ने शुरू की जांच (uttarakhand road Accident Vehicle Fell Into Gorge)

कोतवाल अनिल उपाध्याय ने बताया कि हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती जांच में वाहन के अनियंत्रित होने को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है। पुलिस तकनीकी पहलुओं की भी जांच कर रही है ताकि हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सके।

Continue Reading

More in Bageshwar

To Top