Highlights देवभूमि दर्शन- राष्ट्रीय खबर
Viral bride news today: शादी के महज 2 दिन बाद ही दुल्हन प्रेमी संग भागी, गहने जेवर भी ले गई साथ
1 min read
Big breaking: viral bride news today dulhan ran away with her lover after marriage champaran bihar latest coverage: शादी के दो दिन बाद ही टूटा भरोसा, दुल्हन गहने और नकदी लेकर प्रेमी संग फरार
Big breaking: viral bride news today dulhan ran away with her lover after marriage champaran bihar latest coverage: शादी के बाद नई जिंदगी की शुरुआत का सपना देख रहे एक परिवार के लिए खुशियां ज्यादा दिन टिक नहीं सकीं। 2 दिन पूर्व जिस नई नवेली के स्वागत की तैयारी घर में हो रही थी शादी के 2 दिन बाद वही दुल्हन न केवल अपने पति को चकमा देकर प्रेमी के साथ फरार हो गई बल्कि घर से लाखों के गहने भी अपने साथ ले गई। यह अजब-गजब और चौंकाने वाली खबर आज बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के एक गांव से सामने आ रही है जहां शादी के महज दो दिन बाद दुल्हन के अचानक गायब हो जाने से दूल्हे और उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। अब मामला पुलिस तक पहुंच गया है और दोनों परिवारों में बेचैनी का माहौल है।
अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक संग्रामपुर थाना क्षेत्र के इन्द्रगाछी गांव निवासी युवती की शादी 20 फरवरी को तुरकौलिया थाना क्षेत्र के मझार गांव निवासी युवक भानु शर्मा से धूमधाम से हुई थी। अगले दिन विदाई के बाद दुल्हन ससुराल पहुंची और परिवार ने नई बहू का स्वागत किया। सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन 22 फरवरी को घटनाक्रम ने अचानक मोड़ ले लिया।
कॉलेज जाने का बहाना, फिर नहीं लौटी दुल्हन
बताया जा रहा है कि दुल्हन ने परीक्षा से जुड़े जरूरी कागजात सत्यापित कराने की बात कहकर पति से कॉलेज चलने को कहा। पति उसे मोतिहारी के कॉलेज तक लेकर गया। कॉलेज गेट पर पति को इंतजार करने के लिए कहकर वह अंदर चली गई, लेकिन काफी देर बाद भी वापस नहीं लौटी। जब पति ने खोजबीन की तो पता चला कि वह पीछे के रास्ते से अपने कथित प्रेमी के साथ चली गई।
गहने और नकदी ले जाने का आरोप
ससुराल पक्ष का आरोप है कि दुल्हन अपने साथ शादी में मिले आभूषण और घर में रखे करीब एक लाख रुपये नकद भी ले गई। घटना के बाद परिवार ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर तुरकौलिया थाना में लिखित शिकायत दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सदमे में दोनों परिवार
शादी के कुछ ही दिनों बाद हुए इस घटनाक्रम ने दोनों परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। दूल्हा और उसका परिवार सामाजिक दबाव और मानसिक तनाव से गुजर रहा है, वहीं लड़की पक्ष भी घटना के बाद असहज स्थिति में है। स्थानीय लोग बताते हैं कि दुल्हन पहले एक निजी स्कूल में पढ़ाती थी, जबकि दूल्हा पेशे से ड्राइवर है।
पुलिस की जांच जारी
पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और युवती की तलाश के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में इस घटना की चर्चा हर जुबान पर है और सभी की नजर पुलिस जांच के अगले कदम पर टिकी हुई है।
यह भी पढ़ें- Board exam 2026 news: बोर्ड परीक्षा के दौरान बाथरूम में छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म..
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
