Connect with us
Big New Year gift of Uttarakhand Government, increase in old age pension and widow pension

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड सरकार का बड़ा न्यू ईयर तोहफा वृद्धा पेंशन और विधवा पेंशन में हुई वृद्धि

उत्तराखण्ड देहरादून

उत्तराखंड सरकार का बड़ा न्यू ईयर तोहफा वृद्धा पेंशन और विधवा पेंशन में हुई वृद्धि

1 min read

Uttarakhand Old age pension: नए साल पर धामी सरकार की उत्तराखंड बुजुर्गों और विधवा महिलाओं के लिए बड़ी सौगात

विधानसभा चुनाव नजदीक है ऐसे में प्रदेश सरकार युवाओं से लेकर बुजुर्गों सभी पर मेहरबान दिख रही है। जी हां उत्तराखंड(Uttarakhand) सरकार ने नए वर्ष की सौगात के रूप में वृद्धा पेंशन (Old Age Pension) विधवा पेंशन में इजाफा किया है। बता दें कि बीते शुक्रवार को राज्य कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में कुल 26 मामले सामने आए, जिनमें से 25 पर कैबिनेट ने फैसला किया और अंतिम मोहर लगाई। इसमें सबसे महत्वपूर्ण मामला वृद्धा पेंशन और विधवा पेंशन से जुड़ा हुआ था।

उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बीते शुक्रवार देहरादून सचिवालय में धामी मंत्रिमंडल की 2021 की आखिरी कैबिनेट बैठक हुई। जिसमें धामी सरकार ने भी प्रदेश के बुजुर्गों और विधवाओं की स्थिति को ध्यान में रखते हुए वृद्धा पेंशन एवं विधवा पेंशन में 200 रुपये वृद्धि की है। बताते चलें कि सरकार ने पेंशन 1200 रुपये से बढ़ाकर 1400 करने का निर्णय लिया है।

देवभूमि दर्शन के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top