Connect with us
Big news: Rates of interest on PF reduced by EPFO about 6 crore employees will be affected.

Home / उत्तराखण्ड / बड़ी खबर: घटाई गई पीएफ पर मिलने वाले ब्याज की दरें, लगभग 6 करोड़ कर्मचारियों पर पड़ेगा असर

उत्तराखण्ड देवभूमि दर्शन- राष्ट्रीय खबर

बड़ी खबर: घटाई गई पीएफ पर मिलने वाले ब्याज की दरें, लगभग 6 करोड़ कर्मचारियों पर पड़ेगा असर

1 min read

EPFO PF Interest Rates: होली से पहले मोदी सरकार ने करोड़ों कर्मचारियों को दिया झटका, घटाई गई पीएफ पर ब्याज की दरें..

असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने पीएफ पर मिलने वाली ब्याज दरों को घटा दिया है। बताया गया है कि ईपीएफओ द्वारा निर्धारित की गई ये न‌ई ब्याज दर बीते दस वर्षों में सबसे कम है। अब तक मिल रही जानकारी के मुताबिक कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने शनिवार को चालू वित्त वर्ष 2021-22 के लिए पीएफ पर मिलने वाली ब्याज की दर को 8.1 प्रतिशत करने का निर्णय लिया है।(PF Interest Rates)

बता दें कि पिछले वित्त वर्ष में यह ब्याज दर 8.5 प्रतिशत थी। पीएफ पर ब्याज दर घटने का असर उत्तराखण्ड सहित देश के करीब 6 करोड़ वेतनभोगी कर्मचारियों पर पड़ेगा। गौरतलब है कि निजी कंपनियों, गैर सरकारी संगठनों में कार्य करने वाले कर्मचारियों का पीएफ प्रतिमाह नियोक्ताओं द्वारा काटा जाता है।
(PF Interest Rates)
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड सरकार की सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात, बढ़ाई गई पेंशन निधि की ब्याज दरें..

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top