Connect with us
Uttarakhand government's big gift to government employees, increased pension fund interest rates

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड सरकार की सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात, बढ़ाई गई पेंशन निधि की ब्याज दरें..

उत्तराखण्ड देहरादून

उत्तराखण्ड सरकार की सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात, बढ़ाई गई पेंशन निधि की ब्याज दरें..

1 min read

चुनावी वर्ष में उत्तराखण्ड सरकार ने फिर दी लाखों सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात, बढ़ाई गई पेंशन निधि की ब्याज दरें..

इस वक्त की सबसे बड़ी खबर राजधानी देहरादून से सामने आ रही है जहां उत्तराखण्ड सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात देते हुए भविष्य निधि पेंशन नियमावली की व्याज दरों को आगामी 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया है। बता दें कि उत्तराखण्ड शासन द्वारा इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। अपर सचिव गंगा प्रसाद द्वारा गुरुवार को जारी इस शासनादेश में कहा गया है कि उत्तराखण्ड सामान्य भविष्य निधि नियमावली, 2006, अंशदायी भविष्य निधि (उत्तर प्रदेश) नियमावली तथा उत्तर प्रदेश अंशदायी भविष्य निधि पेंशन नियमावली, 1984 (उत्तराखण्ड में यथाप्रवृत्त) एवं उत्तराखण्ड में लागू अंशदायी पेंशन योजना के प्राविधानों के अनुसार सामान्य भविष्य निधि तथा उसी प्रकार की अन्य निधियों के अभिदाताओं की कुल जमा रकमों पर दी जाने वाली ब्याज दर 01 अक्टूबर, 2021 से दिनांक 31 दिसम्बर, 2021 तक 7.1% होगी। सबसे खास बात तो यह है उक्त दर 01 अक्टूबर, 2021 से लागू होगी। जिसका फायदा राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा।
Uttarakhand government's big gift to government employees, increased pension fund interest rates Uttarakhand pension fund inerest rateयह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड सरकार की आंगनबाड़ी वर्करों को दिवाली की बड़ी सौगात, बढ़ेगा मानदेय


Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top