Connect with us
उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्र में भयानक सड़क हादसा ,बस गिरी गहरी खाई में, राहत कार्य चालू

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्र में भयानक सड़क हादसा ,बस गिरी गहरी खाई में, राहत कार्य चालू

उत्तराखण्ड चमोली

उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्र में भयानक सड़क हादसा ,बस गिरी गहरी खाई में, राहत कार्य चालू

1 min read

उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्र में भयानक सड़क हादसा ,बस गिरी गहरी खाई में, राहत कार्य चालूआए दिन पुरे कुमाऊं मंडल से गढ़वाल मंडल तक सड़क हादसों से उत्तराखण्ड में लोगो में दहसत का माहौल है। आज फिर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दस्तक दी है। जानकारी के अनुसार चमोली जिले के गोपेश्वर में लीसा बैंड के पास बरात में शामिल एक मैक्‍स वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इस भयानक हादसे में दो की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए। तुरंत स्थानीय लोगो और राहत बचाव टीम की मदद से राहत कार्य चालू किया गया। वाहन में नौ लोग सवार थे। जिनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतक राय सिंह कठैत (65) और देवी प्रसाद नौटियाल (70) ग्राम मटई के निवासी हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचाया गया।




बता दे की यह दर्दनाक  घटना आज दोपहर की है,  जिसमे बरात कि खुशियाँ मातम में बदल गयी। बताते चले की बरात समारोह में शामिल होकर एक मैक्‍स वाहन बैरासकुंड से गोपेश्वर आ रहा था। इसी दौरान गोपेश्वर में लीसा बैंड के पास एक मैक्स वाहन खाई में गिर गया। देखते ही देखते घटनास्थल पर चीख – पुकार मच गयी , सूचना पर पुलिस टीम स्थानीय लोगों और राहत बचाव टीम ने मृतक और घायलों को खाई से निकाला। दुर्घटना का कारण वाहन का अनियंत्रित होकर खाई में गिरना बताया जा रहा है। तुरंत घायलों को नजदीकी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया।




Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top