Connect with us
Uttarakhand Government Happy Independence Day

उत्तराखण्ड

पिथौरागढ़

उत्तराखण्ड: पहाड़ी रोड से गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत, रात भर पड़ी रही कार खाई में

देवभूमि उत्तराखंड में  सड़क दुर्घटनाओं ने इन दिनों विकराल रूप धारण किया हुआ है। रोज-रोज होने वाली इन दुर्घटनाओं में न जाने कितने लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। ऐसी ही एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना शुक्रवार देर रात को पिथौरागढ जिले के गंगोलीहाट में हुई। जिसमें एक आल्टो कार के दो सौ मीटर गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रात को घर नहीं पहुंचने पर शनिवार सुबह ग्रामीणों के खोजबीन करने पर हादसे का पता चला। हादसे के बाद घायल चालक भी बेहोश हो गया था, इसलिए वह न तो ग्रामीणों को और न ही 108 सेवा को हादसे की जानकारी दे पाया। कार कितनी गहरी खाई में गिरी होगी इस बात का अंदाजा उसके छतिग्रस्त होने से ही लगाया जा सकता है।




प्राप्त जानकारी के मुताबिक कल देर रात एक कार जीवल से गंगोलीहाट की ओर आ रही थी। नोतस घाटी और गुप्तड़ी के बीच पहुंचते ही कार दो सो मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार के गहरी खाई में गिरने से कार में सवार पूरन राम पुत्र बहादुर राम और होशियार राम पुत्र रूप राम निवासी जीवल गंगोलीहाट की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार चालक राजेश कुमार पुत्र भवानी राम निवासी जीवल गंगोलीहाट गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे का कारण कार का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है। शुक्रवार देर रात हुई इस दुर्घटना का पता काफी खोजबीन के बाद शनिवार सुबह छः बजे चला। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा आज सुबह खाई में एक कार को देखा गया। जिसके बाद ग्रामीणों द्वारा दोनों मृतकों के शवों को तथा हादसे में घायल कार चालक को खाई से मुख्य सड़क तक लाया गया। मृतकों के परिजनों के मुताबिक रातभर काफी खोजबीन के बाद भी कार सवारों का कोई पता नहीं चल पाया था। अगर समय रहते दुर्घटना का पता चल गया होता तो शायद मृतकों की जान बच सकती थी।




लेख शेयर करे

More in उत्तराखण्ड

Advertisement

UTTARAKHAND CINEMA

Advertisement Enter ad code here

PAHADI FOOD COLUMN

UTTARAKHAND GOVT JOBS

Advertisement Enter ad code here

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Advertisement Enter ad code here

Lates News

To Top