Highlights हिमाँचल प्रदेश
Chamba accident news today: चम्बा में हादसा खाई में गिरी टैक्सी खत्म हुए 2 परिवार 8 की मौत
1 min read
Chamba accident news today: Himachal taxi accident tourist accident tourist Safety himachal road Accident today हिमाचल में दर्दनाक हादसा: 500 मीटर गहरी खाई में गिरी पर्यटकों से भरी टैक्सी, दो बच्चों समेत 8 की मौत
Chamba accident news today: 8 people died in himachal pradesh road accident taxi fell into ditch sach pass road breaking news today: शहरों में गर्मी बढ़ते ही अधिकांश लोग पहाड़ों की ओर रूख करने लगते हैं। परंतु पहाड़ में छोटी सी चूक कई बार जानलेवा साबित हो जाती है। खासतौर पर पहाड़ की घुमावदार सड़कों पर वाहन चलाने का अनुभव ना होना अधिकांश सड़क हादसों में पर्यटकों को काल का ग्रास बना देता है। भयावह सड़क हादसे की ऐसी ही एक दुखद खबर आज पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश से सामने आ रही है जहां चंबा जिले के दुर्गम सच पास मार्ग पर पर्यटकों को लेकर जा रही एक टैक्सी गहरी खाई में गिर गई, जिससे वाहन में सवार आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो मासूम बच्चे भी शामिल हैं। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है, जबकि प्रशासन और बचाव दलों को भी कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है।
यह भी पढ़े :MS Dhoni uttarakhand: मसूरी की हसीन वादियों में पहुंचे क्रिकेटर महेंद्र धोनी, फैंस ने जमकर ली सेल्फी
घटना चुराह उपमंडल के बैरागढ़-सच दर्रा-किलाड़ मार्ग पर शुक्रवार देर रात हुई बताई जा रही है। हालांकि दुर्गम क्षेत्र और संचार सुविधाओं के अभाव के कारण दुर्घटना की जानकारी स्थानीय लोगों और प्रशासन तक शनिवार शाम को पहुंच सकी। जिस कारण रविवार को भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
बर्फ देखने निकले थे पर्यटक (Tourist Accident Insurance Claim Travel Insurance chamba accident news today)
प्राप्त जानकारी के अनुसार बेंगलुरु से आया एक परिवार डलहौजी घूमने पहुंचा था। यहां उनकी मुलाकात दूसरे पर्यटक परिवार से हुई, जिसके बाद दोनों परिवारों ने एक टैक्सी साझा कर सच पास क्षेत्र में बर्फ और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने की योजना बनाई। शुक्रवार दोपहर दोनों परिवार टैक्सी चालक के साथ बैरागढ़ से सच पास की ओर रवाना हुए थे। वाहन में कुल आठ पर्यटक और चालक सवार थे। शाम तक वापस लौटने की योजना थी, लेकिन निर्धारित समय बीतने के बाद भी टैक्सी डलहौजी नहीं पहुंची।
जीपीएस ने खोला हादसे का राज (GPS Tracking Himachal Pradesh Road Accident)
जब वाहन देर रात तक वापस नहीं लौटा तो टैक्सी मालिक को अनहोनी की आशंका हुई। उसने वाहन की जीपीएस लोकेशन ट्रैक की, जिसमें टैक्सी कालाबन क्षेत्र के पास एक ही स्थान पर स्थिर दिखाई दी।
इसके बाद स्थानीय स्तर पर खोजबीन शुरू की गई। तलाश के दौरान आशंका जताई गई कि वाहन गहरी खाई में गिर गया है। बाद में सर्च अभियान में दुर्घटनाग्रस्त टैक्सी का पता चला और सबसे बुरी आशंका सच साबित हुई।
500 मीटर गहरी खाई में समाई जिंदगी (Deep Gorge Crash chamba accident news today)
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार टैक्सी सच पास मार्ग पर अनियंत्रित होकर लगभग 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में टैक्सी चालक विश्वास निवासी बनीखेत के अलावा बेंगलुरु और कर्नाटक से आए पर्यटक शामिल हैं। मृतकों में अरविंद चंद्राकर, उनकी पत्नी प्राची, उनके बेटे दर्श (8 वर्ष) और अक्षाद (11 वर्ष), पी.जी. कार्तिकेयन, उनकी पत्नी मणिमाला तथा परिवार के अन्य सदस्य शामिल बताए जा रहे हैं।
दुर्गम इलाका बना चुनौती (Road Accident Compensation Rescue Operation)
चंबा के चुराह विधानसभा क्षेत्र से विधायक हंसराज ने बताया कि दुर्घटना स्थल अत्यंत दुर्गम क्षेत्र में स्थित है। खड़ी ढलान, खराब मौसम और संचार व्यवस्था न होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य बेहद कठिन हो गया है। उन्होंने बताया कि शनिवार को बचाव अभियान चलाया गया, लेकिन मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों और गहरी खाई के कारण शवों को बाहर निकालना संभव नहीं हो पाया। अब रेस्क्यू अभियान रविवार सुबह दोबारा शुरू कर दिया गया है।
यह भी पढ़े :Uttarkashi car accident: उत्तरकाशी में भीषण हादसा खाई में गिरी कार पति-पत्नी की गई जिंदगी
हिमाचल के सबसे कठिन मार्गों में शामिल है सच पास (Sach Pass Road)
जिस मार्ग पर यह हादसा हुआ, उसे हिमाचल प्रदेश के सबसे कठिन और जोखिम भरे पहाड़ी रास्तों में गिना जाता है। सच पास वर्ष के अधिकांश समय बर्फबारी के कारण बंद रहता है और केवल गर्मियों के सीमित महीनों में ही यातायात के लिए खोला जाता है। हाल ही में यह मार्ग पर्यटकों के लिए खोला गया था, जिसके बाद बड़ी संख्या में सैलानी यहां पहुंच रहे थे। लेकिन इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की अहमियत को सामने ला दिया है।
जांच में जुटा प्रशासन (Himachal Accident news today Investigation)
चंबा के पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रशासन की प्राथमिकता फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य को पूरा करना और मृतकों के शवों को बाहर निकालना है। इस भीषण हादसे ने कई परिवारों की खुशियां एक झटके में छीन लीं। जो लोग हिमालय की वादियों में यादगार पल बिताने निकले थे, उनकी यात्रा एक ऐसी त्रासदी में बदल गई, जिसने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है।
