UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT टिहरी गढ़वाल
Chamba tehri accident today: चम्बा टिहरी बोलेरो हादसा मृतकों की सूची जारी राहत राशि का ऐलान
1 min read
Tehri accident news today Tehri bolero accident today Uttarakhand bolero accident today Uttarakhand Road Accident chamba tehri garhwal road Accident today| टिहरी में खाई में गिरी बोलेरो कैम्पर, 8 लोगों की दर्दनाक मौत, 3 गांवों में पसरा मातम, पिता का अंतिम संस्कार करके लौट रहा बेटा भी बना काल का ग्रास
Chamba Tehri accident today: Chamba Bolero accident List of dead released, PM relief amount announced Chamba accident news today Breaking News Tehri Garhwal | Fatal Road Accident | Uttarakhand News Today उत्तराखण्ड के टिहरी गढ़वाल के चंबा क्षेत्र में गुरुवार को हुए भयावह सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर सवारियों से भरी बोलेरो कैंपर के लगभग 300 मीटर गहरी खाई में समा जाने से अब तक 8 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। यह हादसा उस समय हुआ जब सभी लोग हरिद्वार से अंतिम संस्कार कर अपने गांव लौट रहे थे। इस हादसे से घनसाली क्षेत्र के 3 गांवों में मातम पसर गया है वहीं मृतकों के परिजनों में भी कोहराम मचा हुआ है।
Uttarakhand Accident Update | Vehicle Fell Into Gorge | SDRF Rescue Operation chamba Bolero accident today chamba road Accident today
बता दें कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन में 10 लोग सवार थे। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया और दो घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। दोनों घायलों को बोराड़ी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
Tehri breaking news today Human Tragedy Story | Family Loss News | Emotional Uttarakhand News
इस हादसे ने दुख को और गहरा कर दिया, क्योंकि जिन लोगों ने एक परिजन का अंतिम संस्कार किया था, उसी परिवार का एक सदस्य भी इस दुर्घटना में काल के गाल में समा गया। मृतकों में प्रेम लाल का नाम भी शामिल है, जो अपने पिता संपत लाल के अंतिम संस्कार के बाद लौट रहे थे। प्रथमदृष्टया ओवरलोडिंग को हादसे का कारण माना जा रहा है क्योंकि जो बोलरो कैम्पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है बताया गया है कि वह 5 सीट पर पास था। फिलहाल पुलिस प्रशासन की टीम हादसे के वास्तविक कारणों की जांच में जुटी हुई है।
Tehri accident news today tehri road accident today Administration Response | DM Action | Disaster Management India
घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया। राहत कार्यों की निगरानी के लिए अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल खुद घटनास्थल पर डटी रही। State Disaster Response Force और पुलिस की टीमों ने मिलकर कठिन परिस्थितियों में रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया।
Sdm update Hospital Update | Emergency Medical Care | Uttarakhand Health News
हादसे की जानकारी देते हुए एसडीएम घनसाली अल्केश नौडियाल ने मीडिया को बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन में कुल 10 लोग सवार थे। जो अंतिम संस्कार कर लौट रहे थे। हरिद्वार से लौटते हुए दोपहर बाद 3 बजे करीब आगराखाल के पास इन्होंने खाना खाया था। इसके बाद चंबा- कौटी मार्ग पर नैल गांव के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में 2 घायल हैं, जबकि 8 लोग मृतक हैं। जिला अस्पताल बौराड़ी में भर्ती घायलों का इलाज विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में किया जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत फिलहाल स्थिर है और आवश्यक जांच के बाद उन्हें निगरानी में रखा गया है।
Tehri accident news PM Relief Announcement | Government Compensation | India News Update
घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। साथ ही मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है।
Tehri accident today CM Reaction Uttarakhand | Pushkar Singh Dhami Statement | Latest Update
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस हादसे पर दुख जताते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को संबल देने की प्रार्थना की है। उन्होंने प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।
हादसे में मृतक की जानकारी Tehri Garhwal road Accident chamba Bolero accident death list
1. आशा लाल पुत्र असाडूं (उम्र 40 वर्ष), निवासी- ठेला नैलचामी घनसाली, टिहरी
2. विजय लाल पुत्र मुरखुलिया (उम्र 36 वर्ष), निवासी- ठेला नैलचामी, घनसाली, टिहरी
3. प्रेम लाल पुत्र संपत लाल (उम्र 60 वर्ष), निवासी- ग्राम चकरेड़ा, घनसाली, टिहरी (संपत लाल का अंतिम संस्कार करने गए थे सभी)
4. महावीर पुत्र विशुलाल (उम्र 60 वर्ष), निवासी- ग्राम चकरेड़ा, घनसाली, टिहरी
5. शिव सिंह पुत्र पुष्कर सिंह (उम्र 35 वर्ष) वाहन चालक निवासी- ग्राम होल्टा, घनसाली, टिहरी
6. सेहत लाल पुत्र गोपाल (उम्र 65 वर्ष), निवासी- ग्राम चकरेड़ा, घनसाली, टिहरी
7.लक्ष्मण पुत्र मुखिलिया (उम्र 33 वर्ष), निवासी- चांजी, टिहरी गढ़वाल
8.अज्ञात शिनाख्त नहीं हो पाई
घायल
उत्तम पुत्र पुस्सू, उम्र 30, ग्राम लोस्तु बड़ियारगढ़ एवं
अंकित पुत्र आशा लाल, उम्र 22, ग्राम नेलचामी, घनसाली.
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
