Connect with us
Uttarakhand Police Recruitment 2026: Age Relaxation limit Extended Till December 2028
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand Police Age limit)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand Police: उत्तराखंड सिपाही पुलिस भर्ती में 2028 तक आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand Police: उत्तराखंड सिपाही पुलिस भर्ती में 2028 तक आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट

1 min read

Uttarakhand Police Recruitment 2026: Age Relaxation limit Extended Till December 2028: वर्दीधारी सिपाहियों के लिए बड़ी राहत, आयु सीमा में मिलेगी 3 साल की छूट, नया नियम लागू

Uttarakhand Police Recruitment 2026: Age Relaxation limit Extended Till December 2028 उत्तराखंड में विभिन्न पदों पर वर्दीधारी सिपाहियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आ रही है, कि सरकार ने फिलहाल 3 साल तक सिपाही के पदों पर भर्ती के मानकों में छूट दी है। जिसके तहत एकीकृत नियमावली के हिसाब से अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष का नियम 31 दिसंबर 2028 के बाद लागू होगा। इसलिए तब तक पुराने मानकों के अनुसार ही भर्तियां होंगी।

यह भी पढ़े :Haldwani News Today: हल्द्वानी पति का हुआ निधन वियोग में पत्नी ने भी खत्म कर दी जिंदगी

बता दें उत्तराखंड कार्मिक विभाग ने बीते गुरुवार को उत्तराखंड वर्दी धारी सिपाहियों के पदों पर सीधी भर्ती की चयन प्रक्रिया में संशोधन नियमावली 2026 की अधिसूचना जारी कर दी है। पूर्व में सरकार ने इन पदों के लिए एकीकृत नियमावली बनाते हुए आयु सीमा 18 से 35 वर्ष तय की थी। अब उप निरीक्षक (पुलिस अभिसूचना) , प्लाटून कमांडर, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी और वन दरोगा के पदों को छोड़कर अन्य विहित पदों पर 31 दिसंबर 2028 तक सीधी भर्ती के लिए आयु सीमा में संबंधित नियमावली के अनुसार राहत दी जाएगी। इतना ही नहीं बल्कि 1 जनवरी 2019 से सभी पदों पर 35 वर्ष का नियम समान रूप से लागू हो जाएगा जबकि आरक्षित वर्ग को नियमावली के तहत छूट दी जाएगी।

इन भर्तियों में बड़ी राहत /  शारीरिक मानक भी जारी

अग्निशामक (गृह विभाग), बन्दी रक्षक (गृह विभाग), वन आरक्षी (वन विभाग), आबकारी सिपाही (आबकारी विभाग), प्रवर्तन सिपाही (परिवहन विभाग) भर्ती में बड़ी राहत मिलने वाली है। पुरुष अभ्यर्थियों के लिए ऊंचाई पद के अनुसार 163 सेमी से 167.7 सेमी तक अनिवार्य की गई है। वहीं पर्वतीय क्षेत्र के निवासियों और एसटी वर्ग को छूट दी गई है।

०महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम वजन 45 किलोग्राम होना अनिवार्य रखा गया है। शारीरिक दक्षता परीक्षा में हर गतिविधि को पास करना अनिवार्य होगा। बता दें क्रिकेट बॉल थ्रो और लंबी कूद में पुरुष और महिला अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग दूरी तय की गई है।

यह भी पढ़े :Haryana police constable bharti 2026: हरियाणा पुलिस कांस्टेबल 5500 पदों पर निकली भर्ती

०कई पदों के लिए पुरुषों को कम से कम पांच बार बीम खींचना अनिवार्य होगा। वन दरोगा पद के लिए पुरुषों को चार घंटे में 25 किलोमीटर और महिलाओं को चार घंटे में 14 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।

० पुलिस और अन्य विभागों के लिए 5 किलोमीटर (पुरुषों के लिए 32 मिनट में) और 2 किलोमीटर (महिलाओं के लिए 15 मिनट में) की दौड़ रखी गई है। 25 गुना 4 मीटर की शटल रेस को 30 सेकंड के भीतर पूरा करना होगा।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top