Connect with us
Chamoli accident news today: 3 people from bank village died in car Accident dewal road 3 injured uttarakhand breaking news live update
Image : social media ( Chamoli car accident today)

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Chamoli Accident news today: चमोली खाई में गिरी कार एक ही परिवार के 3 लोगों की गई जिंदगी

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT चमोली

Chamoli Accident news today: चमोली खाई में गिरी कार एक ही परिवार के 3 लोगों की गई जिंदगी

1 min read

Chamoli car accident today: Chamoli accident news today chamoli car Accident today chamoli road Accident today चमोली में दर्दनाक हादसा: 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, परिवार के तीन लोगों की मौत; गंभीर घायलों को एयरलिफ्ट की तैयारी

Chamoli accident news today: 3 people from bank village died in car Accident dewal road 3 injured uttarakhand breaking news live update: उत्तराखंड से इस वक्त की सबसे बड़ी एवं बेहद दुखद खबर राज्य के चमोली जिले से सामने आ रही है जहां शनिवार सुबह घटित हुए एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे में अब तक 3 लोगों की मौत हो गई है। बताया गया है कि यह दर्दनाक हादसा देवाल विकासखंड के ल्वाणी गांव के समीप उस वक्त घटित हुआ जब भजन सिंह की देहरादून के एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। देहरादून से स्वजन का शव लेकर अपने पैतृक गांव लौट रहे परिवार की  कार अनियंत्रित होकर सैकड़ों मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है और पीड़ित बिष्ट परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news today: उत्तराखण्ड के 2 मजदूर निकले संदिग्ध आतंकी ISI कनेक्शन से हड़कंप

तड़के हुआ हादसा, चीख-पुकार से गूंज उठा इलाका (uttarakhand Road Accident today)

अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार देहरादून से चमोली जिले के बांक गांव की ओर जा रही एक कार जैसे ही शनिवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे ल्वाणी गांव के पास अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई। देखते ही देखते वाहन करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि जहां वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया वहीं यात्रियों में भारी चीख पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने तेज आवाज सुनकर मौके की ओर दौड़ लगाई और तत्काल प्रशासन को सूचना दी।

तीन लोगों की मौके पर मौत, तीन घायल (Chamoli Accident today)

बताया गया है कि कार में कुल छह लोग सवार बताए जा रहे हैं। कार में सवार बलबीर सिंह अपने पारिवारिक सदस्य स्वगीर्य भजन सिंह का शव लेकर परिजनों के साथ अपने पैतृक गांव बांक लौट रहे थे। दुर्घटना में तीन लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी वाहन सवार देवाल क्षेत्र के बांक गांव के निवासी तथा तीनों मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों के साथ पुलिस और डीडीआरएफ की टीम ने राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद घायलों को खाई से निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल पहुंचाया गया।

दो घायलों की हालत नाजुक (chamoli car Accident Emergency Treatment)

चिकित्सकों के अनुसार घायलों में दो लोगों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें उच्च स्तरीय उपचार के लिए हायर सेंटर भेजने की तैयारी की जा रही है। क्षेत्रीय विधायक भूपाल राम टम्टा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी से बातचीत की गई है। जरूरत पड़ने पर गंभीर घायलों को एयर एंबुलेंस के माध्यम से बड़े अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा ताकि समय रहते बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news: लालकुआं बेंगलुरु और काठगोदाम मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस हुए नियमित जानें किराया

युद्धस्तर पर चला रेस्क्यू अभियान (dewal Chamoli road Accident Rescue Operation)

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, डीडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। खाई की गहराई और दुर्गम रास्तों के कारण बचाव कार्य चुनौतीपूर्ण रहा, लेकिन राहत दलों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। थराली थाना प्रभारी विनोद चौरसिया ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजा गया था। प्रारंभिक जांच में चालक को नींद का झोंका आने के कारण वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

गांव में पसरा मातम, हर आंख नम (chamoli accident news today)

एक ही वाहन में सवार बांक गांव के छह लोगों के साथ हुए इस हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है।  परिवारों ने अपनों को खोया है, वहां मातम पसरा हुआ है। वहीं घायल लोगों के परिजन अस्पतालों में उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहाड़ी मार्गों पर लगातार हो रही दुर्घटनाएं चिंता का विषय बनती जा रही हैं। लोगों ने संवेदनशील सड़कों पर सुरक्षा उपायों को और मजबूत करने की मांग भी उठाई है। मृतकों में बांक गांव निवासी बलबीर सिंह बिष्ट, उनकी पत्नी शांति देवी बिष्ट के साथ ही 18 वर्षीय बेटे अंशु बिष्ट की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कविता देवी, मयंक और रोशनी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top