Coronavirus In Uttarakhand उत्तराखण्ड
उत्तराखण्ड में कोरोना भयंकर विस्फोट, सामने आए 389 नए केस, कुल आकड़े पहुंचे 10000 पार
1 min read
Coronavirus in uttarakhand: राज्य में लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना संक्रमण के मामले, कुल आंकड़े पहुंचे दस हजार पार, अब तक 134 लोगों की हो चुकी है मौत..
राज्य में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक राज्य में दस हजार से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार रात 8 बजे जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में अब तक 10021 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें से 6301 लोग पूरी तरह स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं जबकि 134 लोगों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में उत्तराखंड में कोरोना के 3547 सक्रिय मामले हैं। बात अगर सोमवार की ही करें तो आज राज्य में 389 नए मामले सामने आए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया गया है कि सोमवार को कोरोना के सर्वाधिक मामले हरिद्वार जिले से सामने आए। जहां 178 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके अलावा उधमसिंहनगर जिले में भी 110 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। हरिद्वार और उधमसिंह नगर के अतिरिक्त चमोली जिले में 6, चम्पावत जिले में 3, राजधानी देहरादून में 41, नैनीताल जिले में 25, पिथौरागढ़ जिले में 10, रूद्रप्रयाग जिले में एक, टिहरी गढ़वाल जिले में 7 जबकि उत्तरकाशी जिले में 2 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पोजिटिव आई है। अभी तक राज्य में सर्वाधिक कोरोना संक्रमित हरिद्वार जिले में मिले हैं जहां अब तक 2289 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पोजिटिव आ चुकी है। राजधानी देहरादून में भी 2072 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।
यह भी पढ़ें- अंशल का बचपन से था आसमां में उड़ान भरने का सपना, अब पायलट बनकर दे रहे भारतीय वायुसेना में सेवा
यहां देखें अपने जनपद में कोरोना संक्रमण की ताजा रिपोर्ट (Coronavirus in uttarakhand) और अब तक पाए गए संक्रमितों की कुल संख्या:-
| जनपद | नए मामले | कुल संक्रमित |
| अल्मोड़ा | 06 | 328 |
| बागेश्वर | – | 165 |
| चम्पावत | 03 | 154 |
| पिथौरागढ़ | 10 | 203 |
| चमोली | 06 | 119 |
| रूद्रप्रयाग | 01 | 102 |
| उत्तरकाशी | 02 | 350 |
| टिहरी गढ़वाल | 07 | 598 |
| पौड़ी गढ़वाल | – | 276 |
| नैनीताल | 25 | 1532 |
| उधमसिंह नगर | 110 | 1833 |
| हरिद्वार | 178 | 2289 |
| देहरादून | 41 | 2072 |
| कुल | 389 | 10021 |
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड के लाल का मणिपुर में ड्यूटी के दौरान आकस्मिक निधन, पहाड़ में शोक की लहर..
