Connect with us
Dehradun accident news today: RFN sandeep Singh army soldier garhwal rifles RR pauri Garhwal bike school bus uttarakhand breaking news today
Image : social media ( Dehradun accident news today)

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Sandeep Rawat army soldier: देहरादून सड़क हादसे में सेना के जवान की गई जिंदगी भाई गंभीर

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT देहरादून

Sandeep Rawat army soldier: देहरादून सड़क हादसे में सेना के जवान की गई जिंदगी भाई गंभीर

1 min read

Dehradun accident news today:  सड़क हादसे में सेना के जवान की गई जिंदगी, पूरे क्षेत्र में दौड़ी शोक लहर

Dehradun accident news today: RFN sandeep Singh army soldier garhwal rifles RR pauri Garhwal bike school bus uttarakhand breaking news today : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक बेहद हृदय विदारक घटना की खबर सामने आ रही है, जहां पर स्कूल बस और बाइक के बीच हुई टक्कर में सेना के जवान की ज़िंदगी चली गई। घटना के बाद से जवान के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand cabinet meeting today: धामी कैबिनेट की बैठक आज हो सकतें हैं बड़े फैसले

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से पौड़ी जिले के कोटड़ीसैण के रिखणीखाल निवासी संदीप रावत तीन गढ़वाल राइफल के जवान थे, जो वर्तमान में 14 राष्ट्रीय राइफल में तैनात थे। दरअसल बीते दिन वो किसी काम से बाइक पर सवार होकर अपने भाई के साथ देहरादून पहुंचे थे। जैसे ही दोपहर करीब 2:30 बजे उनकी बाईक हरिद्वार देहरादून हाईवे पर लालतप्पड़ के पास पहुँची तो मार्ग पर बने कट पर खड़ी होली एंजेल स्कूल की एक बस से टकरा गई। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इसमें संदीप और उनके भाई गंभीर रूप से घायल होकर नीचे गिर पड़े।

संदीप ने तोड़ा दम (dehradun road accident today) 

हादसे को घटित होता देख आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत हिमालयन अस्पताल पहुंचाया ,जहां पर डॉक्टरों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया। जबकि हादसे मे घायल कुलदीप सिंह रावत का उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है हादसे में घायल भी सेना का जवान है।

यह भी पढ़े :Kedarnath missing woman: पति के साथ केदारनाथ से लौट रही लापता प्रज्ञा बिहार में मिली बड़ा खुलासा

सैन्य सम्मान के साथ दी जाएगी अंतिम विदाई (pauri Garhwal sandeep rawat road accident) 

संदीप रावत के इस तरह से दुनिया को छोड़ जाने के बाद से पूरे गांव में कोहराम मच गया है, वहीं हर कोई इस घटना से स्तब्ध है। बताते चलें आज पूरे सैन्य सम्मान के साथ संदीप रावत को अंतिम विदाई दी जाएगी।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top