Connect with us
Gas cylinder accident: Uncle and nephew died while going to their village to get a cylinder after gas ran out in Noida
फोटो सोशल मीडिया Gas cylinder accident

Home / Highlights / Gas cylinder accident: नोएडा में गैस खत्म होने पर सिलेंडर लेने गांव जा रहे चाचा-भतीजे की चली गई जिंदगी

Highlights देवभूमि दर्शन- राष्ट्रीय खबर

Gas cylinder accident: नोएडा में गैस खत्म होने पर सिलेंडर लेने गांव जा रहे चाचा-भतीजे की चली गई जिंदगी

1 min read

Gas cylinder accident: Uncle and nephew died while going to their village to get a cylinder after gas ran out in Noida: बहजोई मार्ग पर दर्दनाक हादसा: बाइक-स्कूटी की टक्कर में चाचा-भतीजे समेत तीन युवकों की मौत, गांवों में पसरा मातम

Gas cylinder accident: Uncle and nephew died while going to their village to get a cylinder after gas ran out in Noida: शहर में गैस सिलेंडर खत्म होने पर सिलेंडर लेने गांव जा रहे चाचा-भतीजे की भीषण सड़क हादसे में जिंदगी चली गई। यह घटना रविवार रात उत्तर प्रदेश के बहजोई–इस्लामनगर मार्ग पर हुई और इस भीषण सड़क हादसे ने दो गांवों की खुशियां छीन लीं। दरअसल बाइक और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर में चाचा-भतीजे समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और दोनों गांवों में शोक का माहौल छा गया।

अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार मंडनपुर गांव निवासी सत्यवीर (20) अपने रिश्ते के भतीजे गजेंद्र के साथ बाइक से नोएडा से अपने गांव लौट रहे थे। परिजनों ने बताया कि नोएडा में घर की रसोई गैस खत्म हो जाने के कारण दोनों युवक गांव से सिलिंडर लेने के लिए निकले थे। रास्ते में बहजोई-इस्लामनगर मार्ग पर उनकी बाइक सामने से आ रही स्कूटी से टकरा गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और सभी सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक और स्कूटी चला रहे सैफ (18) निवासी मिर्जापुर कुरैशियान की मौत हो गई। वहीं स्कूटी पर सवार फतेहखान और आलम गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। सीओ डॉ. प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

इस हादसे की खबर फैलते ही मंडनपुर और मिर्जापुर कुरैशियान गांवों में मातम पसर गया। एक साथ तीन युवकों की मौत से दोनों गांवों के लोग स्तब्ध हैं। कई घरों में चूल्हे तक नहीं जले और लोग एक-दूसरे को सांत्वना देते नजर आए।

ग्रामीणों के अनुसार सत्यवीर अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी बड़ी बहन की शादी हो चुकी थी और परिवार वाले अब उसकी शादी की तैयारी कर रहे थे। बताया जा रहा है कि बदायूं जिले के बिसौली क्षेत्र में उसका रिश्ता तय होने की बात चल रही थी। लेकिन अचानक हुए इस हादसे ने परिवार की सारी खुशियां छीन लीं।

हादसे के बाद सीएचसी में बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए, जिससे स्थिति को संभालना मुश्किल हो गया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को कुछ समय के लिए अस्पताल का मुख्य गेट बंद करना पड़ा। अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। एक ही दुर्घटना में तीन युवकों की मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में हर ओर शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।

यह भी पढ़ें- Medical College ICU Fire: ओडिशा कटक मेडिकल कॉलेज में लगी आग, 10 मरीजों की गई जिंदगी

👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in Highlights

To Top