Connect with us
Uttarakhand Film City News

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड में बनेगी फिल्म सिटी, पहाड़ी फिल्मों को मिलेगा विशेष प्रोत्साहन के तहत सब्सिडी

उत्तराखण्ड देहरादून

उत्तराखंड में बनेगी फिल्म सिटी, पहाड़ी फिल्मों को मिलेगा विशेष प्रोत्साहन के तहत सब्सिडी

1 min read

Uttarakhand Film City : उत्तराखंड में बनेगी फिल्म सिटी पहाड़ी फिल्मों को विशेष प्रोत्साहन के तहत मिलेगी सब्सिडी, पहाड़ी बोली भाषा को मिलेगा बढ़ावा

उत्तराखंड की खूबसूरत वादिया हमेशा से ही बॉलीवुड के जानें मानें डायरेक्टर और प्रोड्यूसर को शुटिंग के लिए आकर्षित करती आई हैं। आकर्षित करे भी क्यो ना यहाँ शूट की गई अधिकतर फिल्म और गाने हिट होते है।वही अब उत्तराखंड को फिल्म शूटिंग का पसंदीदा डेस्टिनेशन बनाने के लिए प्रदेश मे फिल्म सिटी बनाने की तैयारी है।प्रमुख सचिव अभिनव कुमार द्वारा मंगलवार को फिल्म सिटी बनाने हेतु भूमि का चयन करने के निर्देश भी दिये गए। बता दे कि मुख्यमंत्री द्वारा कैंप कार्यालय सभागार में सूचना विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान फिल्म उद्योग से संबंधित स्थापना विकास के लिए कार्ययोजना बनाने तथा फिल्म सिटी में फिल्म शूटिंग तथा प्रोडक्शन से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए।(Uttarakhand Film City News)
यह भी पढ़िए: अपनी फिल्म के लिए अक्षय कुमार पहुंचेगे उत्तराखंड की वादियों में, इन जगहों पर होगी शूटिंग

वही उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य के पर्वतीय तथा सीमांत क्षेत्रों में मोबाइल थिएटर शुरू करने के लिए कहा। इसके साथ ही मोबाइल थियेटर के लिए सब्सिडी योजना बनाने के लिए भी कहा , जिसके अंतर्गत पहाड़ी बोली भाषा को बढ़ावा देने हेतु पहाड़ी फिल्मों को विशेष प्रोत्साहन के तहत सब्सिडी भी मिलेगी। वही इसके साथ ही राज्य के विश्वविद्यालयों में फिल्म तथा फिल्म निर्माण की जानकारी से संबंधित कोर्स भी पढाने के निर्देश जारी किए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top