Connect with us
First result of election came in Uttarakhand, Khushal Singh Adhikari of Congress won from Lohaghat

Home / Assembly election 2022 / उत्तराखंड में चुनाव का आया पहला रिजल्ट, लोहाघाट से कांग्रेस के खुशाल सिंह अधिकारी जीते

Assembly election 2022 उत्तराखंड विधान-सभा

उत्तराखंड में चुनाव का आया पहला रिजल्ट, लोहाघाट से कांग्रेस के खुशाल सिंह अधिकारी जीते

1 min read

Khushal Singh Adhikari उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों पर टकटकी लगाए लोग इधर लोहाघाट विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार खुशाल सिंह अधिकारी ने हासिल की जीत दर्ज

इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। पल-पल बदलते रूझानों के बीच राज्य की चम्पावत जिले की लोहाघाट विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार खुशाल सिंह अधिकारी ने जीत हासिल कर ली है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी एवं वर्तमान विधायक पूरन सिंह फर्त्याल को 5629 वोटों से हराया। इस तरह उत्तराखण्ड कांग्रेस के खाते में पहली सीट दर्ज हो गई है। (khushal singh Adhikari)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड विधानसभा चुनाव: पुष्कर धामी खटीमा में कांग्रेस के भुवन कापड़ी से 900 वोट से पीछे

बता दें कि यह राज्य की प्रथम विधानसभा सीट है जिसका परिणाम घोषित हुआ है। खुशाल सिंह अधिकारी की जीत की घोषणा होते ही उनके प्रशंसकों के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। बताते चलें कि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके खुशाल हरीश रावत खेमे से संबंध रखते हैं।

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: टिकट मिलने से पहले ही इस कांग्रेस नेता ने ‌भरा पर्चा, बतौर कांग्रेस प्रत्याशी कराया नामांकन

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

Continue Reading

More in Assembly election 2022

To Top