Home / Assembly election 2022 / उत्तराखण्ड: टिकट मिलने से पहले ही इस कांग्रेस नेता ने भरा पर्चा, बतौर कांग्रेस प्रत्याशी कराया नामांकन
Assembly election 2022 उत्तराखण्ड
उत्तराखण्ड: टिकट मिलने से पहले ही इस कांग्रेस नेता ने भरा पर्चा, बतौर कांग्रेस प्रत्याशी कराया नामांकन
By
1 min read
Mayukh Mahar Election 2022: पिथौरागढ़ विधानसभा सीट से मयूख महर ने बतौर कांग्रेस उम्मीदवार कराया नामांकन, टिकट मिलने से पहले ही दाखिल किया नामांकन पत्र..
जहां एक ओर उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी के नेता विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की ओर से उम्मीदवारों की सूची घोषित होने का बेशब्री से इंतजार कर रहे हैं वहीं राज्य में कांग्रेस के नेता ऐसे भी हैं जिन्होंने बतौर आधिकारिक प्रत्याशी घोषित होने से पूर्व ही कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन करा लिया है। जी हां… हम बात कर रहे हैं राज्य की पिथौरागढ़ विधानसभा सीट से पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता मयूख महर की, जिन्होंने बीते शुक्रवार को बतौर कांग्रेस प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। शुक्रवार को अपराह्न दो बजे आरओ कार्यालय पहुंचे मयूख महर ने इंडियन नेशनल कांग्रेस के नाम पर अपना नामांकन पत्र आरओ नंदन कुमार को सौंपा। हालांकि अभी तक मयूख ने पार्टी का सिंबल जमा नहीं कराया है। इस संबंध में बताया गया है कि मयूख महर को पार्टी की ओर से दिया गया फार्म- ए और फार्म बी भरकर 28 जनवरी तीन बजे से पहले जमा कराना होगा। विदित है कि कांग्रेस पार्टी की ओर से उत्तराखण्ड विधानसभा चुनावों के लिए अभी तक पार्टी के प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की गई है।
Mayukh Mahar Election 2022
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: कुंवरानी देवयानी को बीजेपी ने दिया खानपुर से टिकट, जानिए इनके बारे में..
प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य की पिथौरागढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के प्रबल दावेदार एवं पूर्व विधायक मयूख महर ने शुक्रवार को बतौर पार्टी उम्मीदवार अपना पर्चा दाखिल कर दिया है। इस दौरान उनके साथ बार संघ अध्यक्ष मोहन भट्ट, पूर्व विधि आयोग के उपाध्यक्ष रमेश कापड़ी, कांग्रेस नेता महेंद्र लुंठी, राजेंद्र भट्ट, पैरी थापा मौजूद रहे। पार्टी का उम्मीदवार घोषित होने से पहले नामांकन पत्र दाखिल करने के सवाल पर पिथौरागढ़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर का कहना है कि शीर्ष नेतृत्व से बातचीत के बाद ही शुभ मूहूर्त में नामांकन कराया है। बता दें कि वर्ष 2007 में जिले की कनालीछीना विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर उत्तराखण्ड विधानसभा की दहलीज पर कदम रखने वाले मयूख महर ने वर्ष 2012 के चुनावों में पिथौरागढ़ विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी प्रकाश पंत को करारी शिकस्त दी थी। हालांकि वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनावों में वह प्रकाश पंत से नजदीकी मुकाबले में हार गए थे।
Mayukh Mahar Election 2022
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: BJP ने दिया गायक जुबिन नौटियाल के पिता को टिकट, इस सीट पर घोषित किया उम्मीदवार
आइए जानते हैं कांग्रेस उम्मीदवार एवं पूर्व विधायक मयूख महर के बारे में:-
नाम- मयूख महर
जन्मतिथी- 01 जनवरी 1956
पिता का नाम- विक्रम सिंह महर
माता का नाम- नालिनी महर
पता- ग्राम चैंसर पिथौरागढ़
शिक्षा- बीएससी, एमए राजनीतिशास्त्र
राजनैतिक कैरियर-
1988 में विण विकासखंड के ब्लॉक प्रमुख ,
-1996 में पिथौरागढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष का कार्यभार संभाला
-2003 में पुनः जिला पंचायत अध्यक्ष बनें,
वर्ष 2007 में कनालीछीना विधानसभा सीट से जीतकर पहली बार विधायक बनें
वर्ष 2012 में पिथौरागढ़ विधानसभा सीट से जीतकर दूसरी बार विधानसभा पहुंचे।
(Mayukh Mahar Election 2022)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: बीजेपी ने जारी की फाइनल लिस्ट CM धामी खटीमा से तो खानपुर से कौन लड़ेगा चुनाव
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
You may also like...
Related articles
Uttarakhand: पार्टी के बहाने बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला! हरिद्वार में 28 वर्षीय युवक की हत्या
1 min read |Haridwar Murder News Today | Roorkee Mangalore Murder Case | Saurabh Murder News| दोस्ती के नाम पर…
Read More
Tanakpur news today: टनकपुर में डॉक्टरों ने 2 वर्षीय बच्चे की नाक से निकाला विदेशी धातु का बटन….
1 min read Tanakpur news today champawat news hindi Champawat news live Champawat news today Tanakpur sub district hospital news…
Read More
Haridwar accident today: हरिद्वार 3 बाइकों की टक्कर में 2 युवकों की गई जिंदगी पुलिस कर्मी घायल
1 min read Haridwar news today haridwar bike Accident today haridwar police news today haridwar accident news today हरिद्वार में…
Read More
Uttarakhand news: रुद्रपुर में बिजली की मरम्मत करते समय पीएसी कांस्टेबल धर्मेंद्र रावत की गई जान
1 min read |Rudrapur Breaking News | PAC Constable Dharmendra Singh Rawat| Electric Shock|रुद्रपुर में दर्दनाक हादसा, बिजली के पोल…
Read More
Khatima News: खटीमा में गूंजे सुर, ‘स्वर समर्पण – सुरों की कोकिला’ ऑडिशन का पहला चरण सफल
1 min read |Khatime Singing Audition| खटीमा में गूंजे सुर, ‘स्वर समर्पण – सुरों की कोकिला’ ऑडिशन का पहला चरण…
Read More
Tehri Ketan murder case: केतन हत्याकांड में बड़ा मोड़, मेडिकल रिपोर्ट के बाद मृतक समेत दो पर केस
1 min read |Tehri Garhwal Ketan Lal Murder Case Update| Uttarakhand breaking news today|हाईकोर्ट के आदेश के बाद टिहरी केतन…
Read MoreLatest Job Alerts
Government & private jobs in Uttarakhand
Uttarakhand anganwadi bharti 2026: उत्तराखण्ड में निकली आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहायिका की भर्ती
₹9,300, ₹5,250
Apply Now
UKSSSC recruitment 2026: उत्तराखंड में जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के 398 पदों पर भर्ती
44,900-रू0 1,42,400
Apply Now
Uttarakhand govt job 2026: नर्सिंग अधिकारी के 196 पदों पर निकली बंपर भर्ती
44,900 से 1,42,400
Apply Now
Champawat rojgar Mela 2026: चम्पावत 16 मई को रोजगार मेला 900 युवाओं का चयन करेंगी टाटा मोटर्स
16,250
Apply Now
