Connect with us
Uttarakhand Rain News Today weather IMD alert monsoon update in Hindi mausam samachar

Home / उत्तराखंड मौसम / Uttarakhand weather: उत्तराखंड में दो दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट मानसून की एंट्री….

उत्तराखंड मौसम देवभूमि दर्शन

Uttarakhand weather: उत्तराखंड में दो दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट मानसून की एंट्री….

1 min read

|Uttarakhand Rain News Today weather IMD alert monsoon update Hindi| उत्तराखंड में मानसून की उल्टी गिनती शुरू, 48 घंटे के भीतर भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Uttarakhand Rain News Today weather IMD alert monsoon update Hindi|
उत्तराखंड में मानसून की आधिकारिक दस्तक से पहले ही मौसम पूरी तरह करवट ले चुका है। मंगलवार सुबह से प्रदेश के अधिकांश पहाड़ी और मैदानी इलाकों में बादलों का डेरा बना हुआ है और रुक-रुककर तेज बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले एक-दो दिनों में मानसून उत्तराखंड में प्रवेश कर सकता है, जिसके बाद बारिश की गतिविधियों में और तेजी आने की संभावना है। इसी को देखते हुए प्रदेश के कई जिलों के लिए अगले 48 घंटे भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें : Uttarakhand News:नैनीताल झील में कूदे नेपाली मजदूर के लिए देवदूत बने आयुष भंडारी

आज इन जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट (Uttarakhand Weather Alert)

उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के अनुसार 1 जुलाई को बागेश्वर और देहरादून जिले में आकाशीय बिजली चमकने के साथ भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि चमोली, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत, उधम सिंह नगर और हरिद्वार जनपदों में कहीं-कहीं आंधी-तूफान के साथ भारी वर्षा की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

2 और 3 जुलाई का मौसम पूर्वानुमान (Monsoon Update Uttarakhand)

वहीं अगर बात करें 2 जुलाई की तो देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत अधिक भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट रखा गया है, जबकि हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर समेत अन्य पर्वतीय जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 3 जुलाई को प्रदेश के सभी जिलों में आकाशीय बिजली चमकने के साथ बारिश का येलो अलर्ट रखा गया है।

यह भी पढ़ें : Uttarakhand: देहरादून में नहाते समय वीडियो बनाने का आरोप, पड़ोसी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

प्रशासन अलर्ट, मॉक ड्रिल के निर्देश (Disaster Management Uttarakhand)

उधर, भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने तैयारी पूरी कर दी है। गढ़वाल आयुक्त ने सभी जिलाधिकारियों को आपदा से निपटने के लिए 2 जुलाई को मॉक ड्रिल करने के निर्देश दिए हैं।

बारिश से कई मार्ग हुए बाधित (Heavy Rain Uttarakhand News)

सोमवार को देहरादून और नैनीताल जिले में भी अत्यधिक बारिश देखने को मिली, जिसकी वजह से जगह-जगह जलभराव की स्थिति हो गई। बारिश के दौरान हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे तथा नैनीताल-पंगोट मार्ग पर पेड़ गिरने से यातायात ठप हो गया। दमकल और पुलिस के प्रयासों के बाद हल्द्वानी मार्ग 45 मिनट बाद, जबकि पंगोट मार्ग मंगलवार सुबह सवा 10 बजे खोला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पर्यटक और अन्य वाहनों की लंबी कतार लगी रही।

Continue Reading

More in उत्तराखंड मौसम

To Top