उत्तराखण्ड देवभूमि दर्शन
Uttarakhand: उत्तराखंड में 1 जुलाई से खुलेंगे स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया नया टाइम टेबल
1 min read
Uttarakhand School time table after Summer vacation|उत्तराखंड में 1 जुलाई से स्कूलों का नया टाइम टेबल लागू, शिक्षा विभाग ने जारी किए संशोधित आदेश
|
Uttarakhand School time table after Summer vacation
उत्तराखंड में ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्त होने के बाद 1 जुलाई 2026 से प्रदेशभर के सरकारी और निजी विद्यालय दोबारा खुलने जा रहे हैं। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही शिक्षा विभाग ने विद्यालयों के संचालन समय में आंशिक संशोधन करते हुए नई समय-सारिणी लागू कर दी है। यह व्यवस्था पहले जारी शासनादेश में बदलाव के बाद प्रभावी होगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी विद्यालयों को संशोधित समय-सारिणी का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा, ताकि पूरे प्रदेश में एक समान व्यवस्था लागू की जा सके।
यह भी पढ़ें : Uttarakhand: उत्तराखंड में 1 जुलाई से मदरसा बोर्ड खत्म, सभी मदरसे राज्य शिक्षा बोर्ड के दायरे में
ग्रीष्म और शीतकाल के लिए अलग समय तय (Uttarakhand School Timing 2026)
शिक्षा विभाग की ओर से जारी नई व्यवस्था के अनुसार ग्रीष्मकाल और शीतकाल के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किए गए हैं। ग्रीष्मकालीन सत्र में विद्यालयों की प्रार्थना सुबह 7:15 बजे से शुरू होगी जबकि छुट्टी दोपहर 1:00 बजे होगी वहीं शीतकालीन सत्र में प्रार्थना का समय सुबह 8:45 बजे तय किया गया है जबकि छुट्टी 3:10 पर होगी। प्रार्थना के बाद निर्धारित अवधि के अनुसार नियमित रूप से कक्षाओं का संचालन किया जाएगा।
भौगोलिक परिस्थितियों के अनुसार मिल सकेगी छूट (School Timing Order Uttarakhand)
सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि किसी विद्यालय की भौगोलिक स्थिति या स्थानीय परिस्थितियों के कारण निर्धारित समय का पालन करना व्यावहारिक नहीं है, तो संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य समय परिवर्तन का प्रस्ताव भेज सकेंगे। ऐसे प्रस्तावों की जांच जिला स्तर पर गठित समिति करेगी और आवश्यकता के अनुसार अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें : Uttarakhand weather: उत्तराखंड में दो दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट मानसून की एंट्री….
पढ़ाई की अवधि में नहीं होगी कोई कटौती (Education Department Order)
शिक्षा विभाग ने अपने आदेश में साफ कहा है कि किसी भी परिस्थिति में विद्यार्थियों की निर्धारित शिक्षण अवधि कम नहीं की जाएगी। यदि स्थानीय स्तर पर समय में बदलाव किया भी जाता है, तो केवल विद्यालय के संचालन समय में परिवर्तन होगा, लेकिन पढ़ाई की कुल अवधि पहले की तरह पूरी रखी जाएगी।
सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में लागू होंगे नए नियम (Uttarakhand School News Today)
शिक्षा विभाग ने सभी जिलाधिकारियों, मुख्य शिक्षा अधिकारियों, जिला शिक्षा अधिकारियों और विद्यालय प्रबंधन समितियों को संशोधित समय-सारिणी का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं। यह नई व्यवस्था प्रदेश के सभी राजकीय, सहायता प्राप्त और निजी प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगी। 1 जुलाई 2026 से स्कूल खुलने के साथ ही छात्र-छात्राओं की पढ़ाई इसी नई समय-सारिणी के अनुसार शुरू होगी।
