Connect with us
Haldwani Bolero accident today: Farmer Shoban rawat died collision with Bolero in gaulapar road nainital uttarakhand news
Image : social media ( Haldwani Bolero accident today)

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Haldwani bolero accident today: हल्द्वानी बोलेरो की टक्कर से किसान की चली गई जिंदगी

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT हल्द्वानी

Haldwani bolero accident today: हल्द्वानी बोलेरो की टक्कर से किसान की चली गई जिंदगी

1 min read

Haldwani Bolero accident today: होली की खुशियां मातम में बदली, बोलेरो की टक्कर से किसान की गई जिंदगी, घर के इकलौते कमाऊ सदस्य थे शोबन..

Haldwani Bolero accident today: Farmer Shoban rawat died collision with Bolero in gaulapar road nainital uttarakhand news: उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक हृदय विदारक घटना की खबर सामने आ रही है, जहां पर होली वाले दिन दर्दनाक हादसे में एक किसान की जिंदगी चली गई। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़े :Uttarkashi car Accident today: उत्तरकाशी यमुना नदी में गिरी कार, फौजी जवान समेत 2 युवकों की गई जिंदगी

प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के हल्द्वानी गोलापार देवला तल्ला के निवासी 54 वर्षीय किसान शोबन सिंह रावत पुत्र बच्ची सिंह बीते बुधवार की शाम रामबाग में किसी के घर गए थे। तभी बाइक पर सवार होकर बीते बुधवार की शाम ही वो वापिस घर लौटने लगे। इस दौरान उनके साथ पीलीभीत निवासी बंटाईदार कुशाली राम भी सवार थे। जैसे ही उनकी बाइक कुंवरपुर के पास स्थित पेट्रोल पंप के नजदीक हाईवे पर पहुंची तो तेज रफ्तार यूपी की टैक्सी नंबर की बोलेरो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शोबन सिंह छिटककर सड़क पर गिर गए जिसके कारण उनके सिर और पैर बुरी तरह जख्मी हो गए वहीं कुशाली राम को भी चोटे आई। दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने शोबन सिंह को मृत घोषित कर दिया जबकि कुशाली राम का उपचार कराया गया।

किसान थे शोबन सिंह ( haldwani accident news today)

बीते गुरुवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शोबन सिंह का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। बताया जा रहा है की बोलेरो चोरगलिया की ओर जा रही थी जिसे समीर निवासी बोरिया बिरनु हिसार हरियाणा चला रहा था। बताते चले शोबन सिंह के परिवार मे उनकी पत्नी के अलावा बेटा बेटी है जिनकी शादी हो चुकी है। बेटा बेरोजगार है वही एक एकड़ जमीन में फसल उगाकर शोबन सिंह ही परिवार का पालन पोषण कर रहे थे लेकिन एक सड़क हादसे ने उनके पूरे परिवार को बिखेर कर रख दिया।

लोग कई बार उठा चुके स्पीड ब्रेकर लगाने की माँग

बताते चलें गोलापार में खेडा से लेकर दानीबंगर तक लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं जिसमें कई स्थान पर डेंजर जोन भी बन चुके हैं। कई बार लोगों ने इस संबंध में लोनिवि के अधिकारियों से मिलकर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग उठाई लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top