Connect with us
Uttarakhand Uttarkashi car Accident today: fell into yamuna river 2 youth died in damta village yamunotri highway
फोटो सोशल मीडिया tushar khatri Uttarkashi car Accident today

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Uttarkashi car Accident today: उत्तरकाशी यमुना नदी में गिरी कार, फौजी जवान समेत 2 युवकों की गई जिंदगी

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT उत्तरकाशी

Uttarkashi car Accident today: उत्तरकाशी यमुना नदी में गिरी कार, फौजी जवान समेत 2 युवकों की गई जिंदगी

1 min read

Uttarakhand Uttarkashi car Accident today: fell into yamuna river 2 youth died in damta village yamunotri highway: यमुनोत्री हाईवे पर दर्दनाक हादसा, यमुना में गिरी कार… एक ही गांव के दो युवकों की मौत से पसरा मातम, मृतकों में गढ़वाल राइफल्स का जवान भी शामिल

Uttarakhand Uttarkashi car Accident today: fell into yamuna river 2 youth died in damta village yamunotri highway: उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। भीषण सड़क हादसे की ऐसी ही एक खबर आज उत्तरकाशी जिले के यमुनोत्री हाईवे से सामने आ रही है जहां डामटा के पास शुक्रवार को एक कार अनियंत्रित होकर सीधे यमुना नदी में जा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि कार सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक युवक फौजी बताया जा रहा है। घटना की खबर फैलते ही पूरे गांव में सन्नाटा छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

अचानक बिगड़ा संतुलन, नदी में समा गई कार

अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार कार संख्या UK 07 HA 3697 डामटा के रिखाऊं खड्ड क्षेत्र से गुजर रही थी। इसी दौरान चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार गहरी खाई पार करते हुए यमुना नदी में जा गिरी। हादसे की आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके की ओर दौड़े और पुलिस को सूचना दी।

रेस्क्यू टीम ने शुरू किया अभियान

सूचना मिलते ही डामटा पुलिस, फायर सर्विस और एसडीआरएफ की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। तेज बहाव और दुर्गम इलाके के बीच बचाव अभियान चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद टीम को नदी किनारे दो शव मिले, जिन्हें बाहर निकालकर हाईवे तक पहुंचाया गया। इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया।

मृतकों की पहचान

हादसे में जान गंवाने वाले दोनों युवक एक ही गांव के रहने वाले थे—
तुषार खत्री (25 वर्ष) पुत्र दिनेश, निवासी ढुइंक, रिखाऊं, पुरोला
अजय (26 वर्ष) पुत्र मिजान सिंह, निवासी ढुइंक, रिखाऊं, पुरोला
बताया जा रहा है कि दोनों युवक अपने गांव से डामटा की ओर जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक तुषार खत्री, भारतीय सेना की गढ़वाल राइफल्स में कार्यरत थे और वर्तमान में उनकी तैनाती असम में थी। करीब 3 वर्ष पहले सेना में भर्ती हुए तुषार इन दिनों छुट्टियों पर घर आए हुए थे। जबकि अजय अपने घर का इकलौता चिराग बताया जा रहा है।

पुलिस का बयान

थानाध्यक्ष पुरोला दीपक कठैत ने बताया कि कार में सवार दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी। शवों को खाई से निकालकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और हादसे के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है।

गांव में पसरा शोक, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

एक ही गांव के दो युवकों की अचानक मौत से ढुइंक गांव में गहरा दुख और सन्नाटा है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने घटना पर शोक जताया है। गांव के लोग इस हादसे को अब तक का सबसे दुखद पल बता रहे हैं। जवान बेटों की असमय मौत ने परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है।
यह भी पढ़ें- Arvind kejriwal news today: दिल्ली शराब घोटाला मामला अरविंद केजरीवाल को कोर्ट से क्लिन चिट

👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top