Connect with us
Haldwani lalkuan accident today: auto tampo overturned car Accident one died on the spot lalkuan highway road nainital breaking news
Image : social media ( Haldwani lalkuan accident today)

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Haldwani lalkuan accident today: लालकुआं हाईवे कार की टक्कर आटो पलटा एक की मौत 8 गंभीर

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT हल्द्वानी

Haldwani lalkuan accident today: लालकुआं हाईवे कार की टक्कर आटो पलटा एक की मौत 8 गंभीर

1 min read

Haldwani lalkuan accident todayHaldwani lalkuan Road Accident News Uttarakhand | लालकुआं हाईवे पर बेतरतीब कट बना काल, ऑटो-कार भिड़ंत में महिला की मौत

Haldwani lalkuan accident today: auto tampo overturned car Accident one died on the spot lalkuan highway road nainital breaking news: उत्तराखण्ड के नैनीताल जिले से एक और भयावह सड़क हादसे की दुखद खबर सामने आ रही है जहां हल्द्वानी लालकुआं हाईवे पर शनिवार सुबह गुमटी क्षेत्र के पास बने अव्यवस्थित कट पर हुए भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।

यह भी पढ़े :Uttarakhand madrasa news: उत्तराखण्ड बाहरी राज्यों से बच्चे लाकर मदरसों में बनाया जा रहा कट्टर

Haldwani auto accident today Highway Accident India | नेक्सॉन कार से टकराकर पलटा ऑटो, मची अफरा-तफरी

अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी से लालकुआं की ओर जा रहा एक ऑटो वाहन संख्या यूके04टीबी2641 जैसे ही गुमटी के पास हाईवे कट पार कर रहा था, उसी दौरान सामने से आ रही एक नेक्सॉन कार वाहन संख्या यूके04 एएन4247 कार से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया और घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।

Haldwani lalkuan road auto accident today Fatal Accident Report | महिला की मौके पर मौत, एक ही परिवार के 8 लोग घायल

हादसे में ऑटो सवार रोजी पत्नी शाहरुख निवासी गफूर बस्ती हल्द्वानी की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन में चार मासूम बच्चों सहित कुल नौ लोग सवार थे, जिनमें से आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में शाहरुख, उनके बच्चे अरहान, अर्श, उजैर, मन्नत के अलावा शोएब, मुकद्दस और मेहरू बी शामिल हैं। सभी घायल एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़े :Tehri food poisioning case: टिहरी शादी में गोलगप्पे खाने से अस्पताल पहुंचे दर्जनों लोग

Haldwani accident news today Emergency Rescue News | पुलिस ने तत्काल पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेजा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए तुरंत हल्द्वानी के अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।

Lalkuan Accident news today Road Safety Issue India | हाईवे पर बेतरतीब कट बन रहे जानलेवा

स्थानीय लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनाए गए अव्यवस्थित कट लगातार दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं। बिना किसी स्पष्ट संकेत या सुरक्षा व्यवस्था के ये कट वाहन चालकों के लिए खतरनाक साबित हो रहे हैं।

Haldwani Lalkuan highway news Public Demand News | प्रशासन से उठी सुधार की मांग

घटना के बाद क्षेत्रवासियों में आक्रोश है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि हाईवे पर बने ऐसे कटों को व्यवस्थित किया जाए और उचित संकेतक व सुरक्षा उपाय लागू किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top