Connect with us
alt="surendra negi indian army image"

Home / उत्तराखण्ड / हल्द्वानी: सड़क हादसे में जान गंवाने वाले जवान सुरेंद्र नेगी की सैन्य सम्मान के साथ हुई अंत्येष्टि

उत्तराखण्ड हल्द्वानी

हल्द्वानी: सड़क हादसे में जान गंवाने वाले जवान सुरेंद्र नेगी की सैन्य सम्मान के साथ हुई अंत्येष्टि

1 min read

कुमाऊं रेजिमेंट के मृतक जवान सुरेन्द्र को नम आंखों से दी विदाई, सैन्य सम्मान(indian army image) के साथ हुआ अन्तिम संस्कार
alt="surendra negi indian army image"

बीते गुरुवार को सड़क दुर्घटना में मृतक कुमाऊं रेजिमेंट के जवान सुरेंद्र सिंह नेगी उर्फ सोनू पुत्र भगवत सिंह नेगी का अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया। शुक्रवार को स्थानीय बोर घाट में लोगों ने मृतक जवान को नम आंखों से विदाई दी। बता दें कि सड़क हादसे में जवान की मौत की खबर से ही जवान के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों के अंतिम दर्शनों के बाद घर से मृतक जवान की अंतिम यात्रा स्थानीय बोर घाट के लिए निकाली गई। जहां अंत्येष्टि से पहले सेना के जवानों ने मृतक सुरेन्द्र को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। जिसके बाद मृतक जवान का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर फरार ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दिया है। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है।(indian army image)

यह भी पढ़ें- छुट्टियों में घर आए कुमाऊं रेजिमेंट के जवान सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम



विदित हो कि राज्य के नैनीताल जिले के चकुलवा निवासी सुरेंद्र सिंह नेगी उर्फ सोनू पुत्र भगवत सिंह नेगी भारतीय सेना की 4 कुमाऊं रेजिमेंट में सिपाही के पद पर तैनात थे। 26 वर्षीय सुरेन्द्र इन दिनों छुट्टियों पर अपने घर आए थे। बीते बुधवार को ही उनका और उनके बड़े भाई विनोद सिंह का जनेऊ संस्कार सम्पन्न हुआ था। जिसके बाद गुरुवार को हल्द्वानी से वापस आते समय उनकी बाइक को एक तेज रफ्तार ट्रक वाहन संख्या यूए04ई6713 ने जबरदस्त टक्कर मार दी थी। जिससे सुरेन्द्र गम्भीर रूप से घायल हो गए थे और उन्होंने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड दिया था। सुरेन्द्र के मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें- वीडियो :उत्तरायणी कौतिक में प्रियंका महर ने पहाड़ी गीतों से बिखेरा अपनी आवाज का जादू



यह भी पढ़ें- आखिर क्यों: अखबार के एक टुकड़े तक सिमट कर रह गई उत्तराखण्ड के जवान के लापता होने की खबर?

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top