UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी
हल्द्वानी: बीच बाजार भिड़ीं दो महिला ब्लॉगर, 23 घंटे हवालात में गुजरी रात, मच्छरों ने किया बेहाल
1 min read
Haldwani vlogger fight News : बीच बाजार भिड़ीं दो महिला ब्लॉगर, 23 घंटे हवालात में गुजरी रात
Haldwani vlogger fight News Jyoti Adhikari and Sunita Bhatt in jail: हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित चौपाटी बाजार में सोशल मीडिया विवाद के बाद दो महिला ब्लॉगर ज्योति अधिकारी और सुनीता भट्ट के बीच बीच बाजार जमकर कहासुनी और हाथापाई हो गई, जिससे वहां हंगामा मच गया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर विवाद चल रहा था और बुधवार शाम यह विवाद सड़क पर खुलकर सामने आ गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि मौके पर भीड़ लग गई और पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। इस दौरान वहां मौजूद महिला पुलिसकर्मियों के साथ भी धक्का-मुक्की होने की बात सामने आई।
यह भी पढ़े :Jyoti Adhikari case update: ब्लागर ज्योति अधिकारी मामला अब खटीमा पुलिस लेगी रिमांड
चौपाटी बाजार में हाई वोल्टेज ड्रामा, भिड़ीं दो महिला ब्लॉगर, रातभर हवालात में रोती रहीं: Haldwani vlogger fight news: पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया और शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। इसके बाद दोनों महिला ब्लॉगर करीब 23 घंटे तक हवालात में रहीं और पूरी रात महिला पुलिसकर्मियों की निगरानी में बितानी पड़ी। खबरों के मुताबिक हवालात में रात उनके लिए काफी मुश्किल रही, जहां मच्छरों ने उन्हें परेशान किया और दोनों फूट-फूट कर रोती भी रहीं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बीच सड़क पर इस तरह की अराजकता किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और मामले की जांच की जा रही है, साथ ही उस समय मौके पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जाएगी। गुरुवार शाम को दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया गया और भविष्य में ऐसी हरकत न करने की सख्त हिदायत दी गई। पुलिस ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और ब्लॉगरों से भी अपील की है कि वे समाज में सकारात्मक संदेश दें और विवादों से बचें, क्योंकि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
