Connect with us
Haridwar News Today

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: घर से नाराज भाई-बहन ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान परिजनों में मचा कोहराम

उत्तराखण्ड हरिद्वार

उत्तराखंड: घर से नाराज भाई-बहन ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान परिजनों में मचा कोहराम

1 min read

Haridwar News Today:  हरिद्वार में हुई दुखद घटना भाई बहन की गई जिंदगी

Haridwar News Today: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। जहां ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में मामूली बात पर नाराज होकर दो नाबालिग बच्चों ने ट्रेन के आगे कुदकर अपनी जान दे दी।घटना की सूचना मिलने के बाद से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। दोनो नाबालिग बच्चों की मौत की खबर के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात लगभग 11:05 बजे पुलिस को सूचना मिली कि लालपुल रेलवे पटरी पर ट्रेन से टकराकर एक लड़का और लड़की की मौत हो गई ।

यह भी पढ़िए:उत्तराखण्ड: गधेरे में मिला नौवीं कक्षा के छात्र का शव, 51 दिनों से था लापता, हत्या की आंशका

घटना की सूचना पर एसएसआई राजेश बिष्ट, एसआई प्रदीप कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर दोनों नाबालिगो की शिनाख्त 16 वर्षीय समीर तथा उसकी छोटी बहन 14 वर्षीय अलीसवा के रूप में हुई। बताते चलें कि पूछताछ में पुलिस को पता चला कि मंगलवार की रात दोनों भाई बहन मामूली बात पर घर से नाराज होकर चले गए थे। जिसके थोड़ी देर बाद दोनों की मृत्यु की जानकारी मिली। मृतक भाई-बहन के पिता ट्रक चालक है और घटना के समय वह शहर से बाहर थे। दोनों की मौत के बाद से घर में ईद की खुशियां मातम में बदल गई है।

खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top