Connect with us
Haridwar News Today: Clever Thief Orders Idli, Locks Staff in Kitchen and Escapes with ₹30,000 in roorkee
Image : social media ( Roorkee News Today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand news: रुड़की के रेस्टोरेंट में फिल्मी चोरी, इडली का ऑर्डर देकर उड़ाए ₹30,000

UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार

Uttarakhand news: रुड़की के रेस्टोरेंट में फिल्मी चोरी, इडली का ऑर्डर देकर उड़ाए ₹30,000

1 min read

Roorkee News Today: रुड़की के रेस्टोरेंट में फिल्मी अंदाज में ₹30,000 उड़ा ले गया चोर, कस्टमर बनकर दिया घटना को अंजाम

Haridwar News Today: Clever Thief Orders Idli, Locks Staff in Kitchen and Escapes with ₹30,000 in roorkee: चोर चोरी करने के लिए अक्सर अलग – अलग अंदाज अपनाते हैं, जिसके कारण लोगों को उन पर शक तक नहीं होता है। ऐसा ही कुछ हैरान कर देने वाला मामला हरिद्वार जिले से सामने आ रहा है ,जहां पर एक रेस्टोरेंट में ग्राहक बनकर पहुंचे शातिर चोर ने फिल्मी अंदाज में चोरी की घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं बल्कि होटल कर्मचारी को किचन में बंद कर चोर ने उनके ₹30,000 उड़ा दिए।

यह भी पढ़े :Uttarakhand: उत्तराखंड पूर्व अपर सचिव ओमकार सिंह का निधन, गंभीर बीमारी के बाद तोड़ा दम

प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले के रुड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में नीलम टॉकीज के पास स्थित साउथ फ्यूजन रेस्टोरेंट में बीते दिन एक अनोखी चोरी की घटना देखने को मिली। दरअसल रेस्टोरेंट का मैनेजर सामान लेने के लिए बाहर गया हुआ था। तभी इस दौरान एक युवक ग्राहक बनकर रेस्टोरेंट में पहुंचा और उसने वहां पर इडली का ऑर्डर देकर कर्मचारियों को किचन की ओर भेज दिया। पहले 45 मिनट तक आरोपी रेस्टोरेंट में बैठा रहा और यह देखता रहा की कैश भुगतान के पैसे गल्ले से कहां रखे जाते हैं। इसके बाद वह वहां से चला गया।

यह भी पढ़े :Uttarakhand: उत्तराखंड UPCL का बड़ा फैसला स्वयं सहायता समूह कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोतरी…

फिल्मी अंदाज में चोर ने उड़ाए हजारों रुपये ( haridwar news today)

शाम के 4:30 बजे रेस्टोरेंट संचालक जैसे ही सामान लेने बाहर निकाला तो 5 मिनट बाद आरोपी दोबारा से इडली का ऑर्डर देने पहुंचा। कर्मचारी जैसे ही किचन में गया तो उसने बाहर से दरवाजा बंद किया और गल्ले से 25 से ₹30,000 निकालकर फरार हो गया। मैनेजर के लौटने के बाद जब कर्मचारियों को बाहर निकाला गया तो तब चोरी का पता चला। इस पूरी घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया इसके बाद आरोपी की तलाश शुरू की गई।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top