Connect with us
Uttarakhand weather IMD Alert orange and yellow alert up to 24 July 2026 mausam samachar

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand weather: उत्तराखंड में फिर मानसून पकड़ेगा रफ्तार ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

UTTARAKHAND NEWS उत्तराखंड मौसम

Uttarakhand weather: उत्तराखंड में फिर मानसून पकड़ेगा रफ्तार ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

1 min read

|Uttarakhand Weather Alert, Orange Alert, Yellow Alert, Heavy Rain Forecast, IMD Dehradun| उत्तराखंड में 21 जुलाई से फिर बढ़ेगा बारिश का खतरा, कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

|Uttarakhand Weather Alert, Orange Alert, Yellow Alert, Heavy Rain Forecast, IMD Dehradun| उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक भारी बारिश का दौर जारी है और जगह जगह भूस्खलन से सड़क बाधित हो रही है। देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तराखंड के लिए 21 जुलाई से 24 जुलाई तक का विस्तृत मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। अगले चार दिनों तक राज्य के कई जिलों में भारी बारिश, तेज गर्जना, आकाशीय बिजली और कहीं-कहीं अत्यंत तीव्र वर्षा की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

यह भी पढ़ें : Mamta Aipan : हल्द्वानी की ममता जोशी की ऐपण राखियां इस रक्षाबंधन भाइयों की कलाई की बढ़ाएंगी शोभा

 

21 जुलाई को देहरादून और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट (21 July Uttarakhand Weather Alert)

21 जुलाई को देहरादून और बागेश्वर जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन दोनों जिलों में गर्जना, आकाशीय बिजली और बारिश के तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर पड़ सकते हैं। वहीं टिहरी, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, नैनीताल, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। राज्य के अन्य जिलों में भी तेज बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

22 जुलाई को पांच पर्वतीय जिलों में भारी बारिश की संभावना (22 July Heavy Rain Warning)

22 जुलाई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने इन जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही पूरे राज्य में गर्जना और आकाशीय बिजली के साथ बारिश के तीव्र दौर पड़ने की चेतावनी भी दी गई है।

यह भी पढ़ें : Car Accident today: ट्रक के पीछे घुसी तेज रफ्तार कार दम्पति की गई जिंदगी महज एक वर्ष पूर्व हुई थी शादी

 

23 जुलाई को बागेश्वर और पिथौरागढ़ पर विशेष नजर (23 July Weather Update)

23 जुलाई को बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार इन दोनों जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में भी बारिश का दौर जारी रहने और गर्जना के साथ बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है।

24 जुलाई को देहरादून और नैनीताल में फिर भारी बारिश का अलर्ट (24 July Uttarakhand Rain Alert)

24 जुलाई को देहरादून और नैनीताल जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा राज्य के सभी जिलों में गर्जना और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है।

मौसम विभाग ने लोगों से बरतने को कहा विशेष सावधानी (Uttarakhand Rain Advisory)

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि लगातार बारिश के कारण भूस्खलन, सड़क बंद होने, नदियों के जलस्तर बढ़ने और अचानक बाढ़ जैसी स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों के किनारे जाने से बचने, पहाड़ी क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा न करने और मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखने की अपील की है। फिलहाल 21 जुलाई से शुरू होने वाला यह बारिश का दौर पूरे उत्तराखंड में अगले कई दिनों तक असर दिखा सकता है, इसलिए लोगों को विशेष सतर्क रहने की जरूरत है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top