UTTARAKHAND NEWS बागेश्वर
Uttarakhand school closed today: उत्तराखण्ड 2 जिलों में अवकाश 21 जुलाई को बंद रहेंगे स्कूल
1 min read
Bageshwar Pithoragarh News Today uttarakhand school news today uttarakhand school closed today uttarakhand rain alert: भारी बारिश और आकाशीय बिजली का Orange Alert, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में 21 जुलाई को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
Uttarakhand school closed today: Bageshwar Pithoragarh school holiday uttarakhand school news today rain alert news uttarakhand breaking news live: उत्तराखंड में मौसम का कहर जारी है। इसी से जुड़ी हुई एक बड़ी खबर इस वक्त सामने आ रही है। जी हां…. बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में मौसम को लेकर जारी चेतावनी के बीच प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून की ओर से 21 जुलाई 2026 को जिले में भारी से बहुत भारी बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम के संभावित बिगड़ते हालात को देखते हुए मंगलवार को बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।
भारी बारिश और आकाशीय बिजली का खतरा, Orange Alert जारी (uttarakhand news today uttarakhand Orange Alert)
मौसम विभाग द्वारा 20 जुलाई 2026 को जारी पूर्वानुमान के अनुसार 21 जुलाई को बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा कई क्षेत्रों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर आने की आशंका जताई गई है। मौसम की इसी चेतावनी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है और शैक्षणिक संस्थानों को एक दिन के लिए बंद रखने का निर्णय लिया है।
कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद (uttarakhand School Holiday)
जिला प्रशासन के आदेश के अनुसार 21 जुलाई 2026, मंगलवार को बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालय बंद रहेंगे। इसके साथ ही दोनों जिलों के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश रहेगा। इस दौरान विद्यार्थियों को स्कूल नहीं जाना होगा। प्रशासन ने मौसम की संभावित गंभीर स्थिति को देखते हुए यह निर्णय केवल छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत लिया है।
आदेश का पालन नहीं करने पर होगी कार्रवाई (uttarakhand school holiday Bageshwar school closed today District Administration)
प्रशासन की ओर से मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी, को आदेश के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित अवकाश के दौरान बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के सभी संबंधित विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। यदि किसी स्तर पर आदेश का उल्लंघन या विचलन पाया जाता है तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिले में लोगों से भी सतर्क रहने की अपील की गई है, खासकर भारी बारिश, आकाशीय बिजली और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से संवेदनशील क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी गई है।


यह भी पढ़ें- Uttarakhand weather: उत्तराखंड में फिर मानसून पकड़ेगा रफ्तार ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
