Highlights देवभूमि दर्शन- राष्ट्रीय खबर
Heart attack bharti news: पुलिस भर्ती में दौड़ते समय हार्ट अटैक, युवक की चली गई जिंदगी
1 min read
Heart attack bharti news: पुलिस की वर्दी का सपना रह गया अधूरा, 1600 मी दौड़ लगाते समय आ गई मौत, बुझ गया घर का इकलौता चिराग..
Heart attack bharti news: Young man Purushottam Bhimrao Burkul died of a heart attack during police recruitment pune Latest update: मौत कब किसे कहां आ जाए इसके बारे में कुछ भी कहा नहीं जा सकता है, विशेषकर दिल का दौरा युवाओं समेत बुजुर्ग व्यक्तियों के लिए गंभीर समस्या बन चुका है। ऐसी ही कुछ दुखद खबर महाराष्ट्र से सामने आ रही है जहां पर पुलिस भर्ती के दौरान दौड़ लगाते समय एक युवक जिंदगी चली गई। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
यह भी पढ़े :Gas cylinder booking: गैस सिलेंडर के लिए लगी लंबी लाइन, दो बुजुर्गों की मौत से मचा हड़कंप
प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के बुलढाणा देऊलगाव राजा तहसील चिंचोली बुरकुल गांव के रहने वाले 23 वर्षीय पुरुषोत्तम भीमराव बुरकुल की पुणे मे पुलिस की भर्ती थी। इस दौरान पुरुषोत्तम बीते 28 मार्च को पुणे के शिवाजीनगर स्थित मैदान मे पहुँचे जहां पर शारीरिक परीक्षा आयोजित की जा रही थी। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों को 1600 मीटर की दौड़ पूरी करनी थी, जिसमें पुरुषोत्तम ने भी पूरे जोश और तैयारी के साथ दौड़ में हिस्सा लिया। इस दौरान पुरुषोत्तम ने दौड़ के शुरुआती दो चक्कर दो सफलतापूर्वक पूरे किए लेकिन तीसरे चक्कर के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। यहां तक की पुरुषोत्तम दौड़ते दौड़ते तेज दौरा पड़ने के कारण ट्रैक पर ही गिर पड़े। मौके पर मौजूद अधिकारियों और स्टाफ ने तुरंत पुरुषोत्तम को ससून अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुरुषोत्तम की मौत के बाद से सदमे मे परिजन
पुरुषोत्तम का सपना पुलिस विभाग में भर्ती होकर अपने परिवार का सहारा बनना था ,लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। पुरुषोत्तम घर के इकलौते बेटे थे जिनकी दो बहने हैं , उनके कंधो पर दोनों बहनों की जिम्मेदारी के साथ ही माता-पिता की भी जिम्मेदारी थी। बताते चले पुरुषोत्तम के पिता पिछले कई वर्षों से लकवे के कारण बिस्तर पर पड़े हैं जिनकी आर्थिक स्थिति पहले से कमजोर थी और अब इकलौते बेटे की मौत ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है।
