Highlights उत्तर प्रदेश
Uttarakhand News: Husband wife viral case: पत्नी ने आशिक के साथ मिल…
1 min read
Husband wife viral case : पत्नी ने आशिक के साथ मिलकर ग्राइंडर से किये पति के टुकड़े, हाथ पैर और धड़ लगाया ठिकाने..
Husband wife viral case Wife killed her husband with lover, murder case in Chandausi, Sambhal UP news uttarakhand live today : उत्तर प्रदेश से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है, जहां पर एक पत्नी ने अपने पति की आशिक के साथ मिलकर बेरहमी से हत्या कर दी। इतना ही नहीं बल्कि जब इससे भी महिला का मन नहीं भरा तो उसने ग्राइंडर मशीन से शव के टुकड़े कर बैग मे भरकर अलग-अलग जगह फेंक दिए। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
यह भी पढ़े :Dehradun news: देहरादून में त्रिपुरा के छात्र को मारा चाकू, एंजेल चकमा की गई जिंदगी
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी की निवासी रूबी अपने प्रेमी गौरव के साथ बीते 18 नवंबर को आपत्तिजनक हालत में मिली। रूबी और गौरव को एक साथ देख राहुल के होश उड़ गए जिसने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की और उसका जुलूस निकालने की धमकी दी। धमकी सुनते ही रूबी ने डर और रंजिश के चलते अपने प्रेमी गौरव के साथ मिलकर राहुल की हत्या की साजिश रची। जिसके अगले दिन सुबह 9:00 बजे रूबी और गौरव बाजार बैग लेने पहुंचे जहां पर उन्होंने पॉलीथिन और ग्राइंडर मशीन खरीदी ताकि शव को काटकर ठिकाने लगाया जा सके।
महिला ने अपने पति की करवाई गुमशुदगी दर्ज
बीते 19 नवंबर की रात रूबी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति राहुल की लोहे की राड से हत्या की और फिर ग्राइंडर से शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। आरोपियों ने पहचान छुपाने के लिए सिर और पैर दूसरे इलाके में फेंके जबकि धड़ को पतरौआ रोड पर नाले के पास बैग में डाल दिया। खुद को बचाने के लिए रूबी ने 24 नवंबर को थाने में जाकर पति की गुमशुदगी दर्ज करवाई ताकि उस पर किसी को शक ना हो।
आरोपी पत्नी व उसका प्रेमी गिरफ्तार ( uttarpardesh news today)
बीते 15 दिसंबर को पुलिस प्रशासन की टीम को लावारिस बैग मिला जिसमें शव का आधा हिस्सा था। जबकि शव के हाथ पर राहुल नाम गुदा हुआ था जिसकी सिनाख्त पुलिस प्रशासन ने करते हुए रूबी को थाने बुलवाकर उससे शव की पहचान करवाई लेकिन रूबी ने शव पहचानने से पहले ही इनकार कर दिया। हालांकि मोबाइल में मिली तस्वीरों और बयानों में विरोधाभास के बाद उसने सारा सच उगल दिया। पुलिस प्रशासन द्वारा मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को हिरासत में लिया गया है।
