UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी
Jyoti Adhikari vlogger: ब्लॉगर ज्योति अधिकारी कूद पड़ी पेड़ से पुलिस ने पकड़ा….
1 min read
Jyoti Adhikari vlogger news : ब्लॉगर ज्योति अधिकारी ने फेसबुक पर लाइव आकर दी खुदकुशी करने की धमकी, जंगल में मिली बेहोश हालत में, पेड़ से कूदी ठुड्डी टूटी...
Jyoti Adhikari vlogger news caught by police ranibagh shitala Devi temple Kathgodam : उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी की महिला ब्लॉगर ज्योति अधिकारी ने पुलिस और एक अन्य महिला ब्लागर पर कई सारे गंभीर आरोप लगाए है। इस दौरान ज्योति ने बीते शनिवार की शाम फेसबुक पर 25 मिनट 20 सेकंड का वीडियो लाइव चलाया जिसमें उसने खुदकुशी की धमकी दे डाली। इतना ही नहीं धमकी देते हुए वह काठगोदाम के शीतला माता मंदिर के जंगल पहुंच गई। हालांकि पुलिस प्रशासन की टीम ने सर्विलांस की मदद से लोकेशन ट्रेस कर उसे बेहोशी की हालत में बरामद किया।
यह भी पढ़े :Jyoti Adhikari vlogger news: ब्लागर ज्योति अधिकारी पर फिर FIR, पति समेत 10 पर मुकदमा
बता दें बीते शनिवार को नैनीताल जिले के हल्द्वानी की महिला ब्लॉगर ज्योति अधिकारी के फेसबुक लाइव ने पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा दिया। फेसबुक लाइव पर ज्योति ने बताया कि उसका लगातार मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। ज्योति ने कहा कि एक महिला ब्लॉगर और एक कारोबारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए पहले ही उसने तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने उसकी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया। हालांकि बाद में इन्हीं दोनों लोगों की तहरीर पर उसके और उसके पति के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज कर दी गई। ज्योति ने कहा कि इससे पहले भी कई प्राथमिकी पुलिस ने उनके खिलाफ की है जिससे उसका पूरा परिवार डरा हुआ है। ज्योति अधिकारी बताती है कि बेटे की बोर्ड परीक्षाएं है और वह दहशत में है पुलिस लगातार उनके घर पहुंच रही है जिससे बेल बजने पर परिवार भय के साये में है। खुलेआम उसके चरित्र का हनन किया जा रहा है लेकिन बावजूद इसके ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है।
पुलिस को देख पेड़ से कूदी ब्लॉगर, ठुड्डी टूटी(vlogger Jyoti Adhikari Haldwani)
बताते चलें ज्योति अधिकारी का फेसबुक पर खुदकुशी का लाइव वीडियो बनाने की भनक जैसे ही पुलिस प्रशासन को मिली तो वह तुरंत ज्योति की खोज में शीतला माता मंदिर के जंगल में पहुंचे। इस दौरान पुलिस को देख वह पेड़ पर चढ़ गई और दुपट्टे से फांसी लगाने की कोशिश करते हुए वह पेड़ से नीचे गिर गई जिसके कारण उसकी ठुट्टी में चोट आ गई जिससे वो बेहोश हो गई। ज्योति को बेहोशी की हालत मे निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उसकी हालत ठीक है।
मुकदमों से घिरी ज्योति अधिकारी , ज्योति पर 9 वां मुकदमा, पति भी शिकंजे में फंसा
सरकार के खिलाफ सड़क पर दरांती लहराने वाली ब्लॉगर ज्योति अधिकारी दिन प्रतिदिन कानूनी पचड़ों में फंसती जा रही है, जिसके कारण उसकी परेशानियां कम नहीं हो रही है लेकिन अब तो ज्योति के पति की मुसीबत भी बढ़ गई है। ज्योति पर एक और मुकदमा दर्ज हो चुका है जिसमें उसके पति का नाम भी शामिल है।
शराब की अवैध बिक्री से जुड़ा मामला
ज्योति पर यह कोई पहला दूसरा नहीं बल्कि 9 वां मुकदमा दर्ज हुआ है। यह मुकदमा एक कथित शराब बिक्री से जुड़ा है जिसका वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें वीडियो में ब्लॉगर का पति शराब की अवैध बिक्री करता हुआ नजर आ रहा है। हल्द्वानी कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में संपदा विहार, लालमणि निवाड़ फेज । हल्द्वानी निवासी नीरज भट्ट ने शिकायत में लिखा, संपदा विहार, लालमणि निवाड़ में वह किराने की दुकान चलाता है और कुछ समय से ज्योति अधिकारी के पति दुकान के सामने अवैध रूप से शराब बेचते थे। उनका कहना है कि जब उन्होंने उन्हें ऐसा करने से मना किया तो उन्होंने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। दावा है कि यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद है। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि तहरीर के आधार पर ज्योति और उसके पति के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 351(2), 351(3), 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
गालियों पर हंसने वाली महिला सिपाहियों को भी नोटिस
बताते चले ब्लॉगर ज्योति अधिकारी और सुनीता भट्ट के बीच चौपाटी में हुए विवाद के बाद काठगोदाम थाने में दोनों को 23 घंटे से अधिक वक्त तक पुलिस ने हवालात में रखा। हवालात से बाहर आते ही ज्योति के साथ फिर से कुछ महिला पुलिसकर्मी हंसती हुई नजर आई जिस पर एसएसपी ने कहा की ठहाके लगाकर हंसने वाली महिला पुलिस कर्मियों को चिन्हित कर उन्हें कारण बताओं नोटिस जारी किया जायेगा जिन पर नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
