UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी
Jyoti Adhikari vlogger news: ब्लागर ज्योति अधिकारी पर फिर FIR, पति समेत 10 पर मुकदमा
1 min read
Jyoti Adhikari vlogger news : कम नहीं हुई महिला ब्लॉगर ज्योति अधिकारी की परेशानी, ज्योति अधिकारी और उसके पति समेत 10 पर प्राथमिकी दर्ज..
Jyoti Adhikari vlogger news: Another FIR filed against blogger youtuber haldwani, 10 others including her husband uttarakhand live : सोशल मीडिया के बदलते इस दौर में लोगों ने नेम फेम की चाहत में छोटे मुद्दों को भी बड़ा मुद्दा बना दिया है। इतना ही नहीं बल्कि जिन सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर को लोगों को प्रेरित करना चाहिए था ,उन्ही ब्लॉगर्स के मामले अब थानों तक पहुंच रहे हैं। ऐसी ही कुछ खबर नैनीताल जिले से सामने आ रही है ,जहां पर चौपाटी मे हुई मारपीट के मामले में ब्लॉगर ज्योति अधिकारी और उसके पति समेत 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
यह भी पढ़े :Jyoti Adhikari case update: ब्लागर ज्योति अधिकारी मामला अब खटीमा पुलिस लेगी रिमांड
प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के हल्द्वानी मुखानी जोशी कॉलोनी छोटी निवासी ब्लॉगर सुनीता भट्ट ने बीते गुरुवार को काठगोदाम थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई। इस दौरान सुनीता ने बताया की शीशमहल के पास चौपाटी में उसका स्टॉल है ,जहां पर 11 मार्च को महिला ब्लॉगर ज्योति अधिकारी ने फेसबुक और इंस्टाग्राम यूट्यूब के माध्यम से शाम को उसके फूड स्टॉल पर आकर उसे मारने की धमकी दी थी। इसके साथ ही कई लोगों ने फोन कर उसे मारने बदनाम करने और उसकी 7 साल की बेटी को उठाने की धमकी भी दी। सुनीता का आरोप है कि शाम को ज्योति अधिकारी उसका पति गोपाल अधिकारी कमल जोशी और 7 -8 अन्य लोग उसके स्टॉल पर आए और उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं बल्कि सुनीता के स्टॉल पर तोड़फोड़ कर उसे धमकाया गया। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बताते चले महिला ब्लॉगर ज्योति अधिकारी सड़क पर अराजकता फैलाने के मामले मे करीब 23 घंटे तक हवालात में भी रहीं थी लेकिन इसके बाद भी उनमे कोई सुधार देखने को नही मिला है।
