Connect with us
kerosene available at ration shops India: Kerosene will be available again under control, a big decision amid the gas crisis india breaking live update
Image : सांकेतिक फोटो (kerosene available at ration shops India)

Home / Highlights / kerosene available at ration shops: LPG संकट में 21 राज्यों में राशन की दुकानों में केरोसिन

Highlights देवभूमि दर्शन

kerosene available at ration shops: LPG संकट में 21 राज्यों में राशन की दुकानों में केरोसिन

1 min read

kerosene available at ration shops India:   राशन दुकानों पर अब मिलेगा केरोसिन (Kerosene Distribution India)

kerosene available at ration shops India: Kerosene will be available again under control, a big decision amid the gas crisis india breaking live update:  नई दिल्ली। देश में एलपीजी संकट के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत केरोसिन (मिट्टी का तेल) की अस्थायी बिक्री की अनुमति दे दी है। यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और अगले 60 दिनों तक जारी रहेगा।

यह भी पढ़े :पौड़ी के साफ्टवेयर इंजीनियर संदीप रौतेला का कमाल अब रक्त वाहिनी एप से आसानी से मिलेगा ब्लड

इन राज्यों में लागू होगा फैसला (Kerosene Supply States India)

सरकार के इस निर्णय का लाभ दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गोवा, मध्य प्रदेश और गुजरात समेत कुल 21 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में मिलेगा। पहले जहां इन राज्यों को केरोसिन-मुक्त घोषित कर दिया गया था, अब वहां भी अस्थायी रूप से इसकी आपूर्ति शुरू की जाएगी।

60 दिनों तक मिलेगी राहत (Temporary Relief LPG Crisis)

एलपीजी की कमी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि आम लोगों को खाना पकाने और रोशनी के लिए वैकल्पिक ईंधन मिल सके। सरकार का मानना है कि इससे घरेलू उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी।

भंडारण और वितरण के नियम तय (Fuel Distribution Policy India)

आदेश के अनुसार, केरोसिन के भंडारण, भराई और वितरण का पूरा रिकॉर्ड रखना अनिवार्य होगा। इसके उपयोग को केवल खाना पकाने और रोशनी तक सीमित रखा जाएगा, जिससे इसका दुरुपयोग न हो सके।

पेट्रोल पंपों को भी मिली अनुमति (Kerosene Sale at Petrol Pumps)

सरकार ने जिलों में अधिकतम दो पेट्रोल पंपों पर 5,000 लीटर तक केरोसिन रखने की अनुमति दी है। इसके अलावा, एजेंट और डीलर को केरोसिन भरने के लिए लाइसेंस लेने में भी छूट दी गई है। पहले जहां टैंकर वाहनों को अतिरिक्त अनुमति लेनी पड़ती थी, अब इसकी जरूरत नहीं होगी।

Continue Reading

More in Highlights

To Top