UTTARAKHAND NEWS ऊधमसिंह नगर
Khatima News Today: खटीमा दूल्हे की डिमांड सुनते ही दुल्हन के पिता को हार्ट अटैक चली गई जिंदगी
1 min read
uttarakhand marriage news: दूल्हे की डिमांड सुनते ही दुल्हन के पिता की गई जिंदगी, बारातियों को बनाया गया बंधक
Khatima News Today: bride father died heart attack after hearing groom demands uttarakhand marriage news breaking news live: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है, जहां पर दूल्हे की डिमांड सुनते ही दुल्हन के पिता को दिल का दौरा पड़ गया जिससे उनकी मौत हो गई। दुल्हन के पिता की मौत के बाद परिजनों ने बारातियों को बंधक बनाकर उन्हें पीटना शुरू किया इसके बाद बाराती जान बचाकर छत से कूदकर भागे। घटना के दौरान घटनास्थल पर तनावपूर्ण स्थिति देखने को मिली।
यह भी पढ़े :Pithoragarh news today: पिथौरागढ़ पति के निधन से बेसुध पत्नी ने भी खत्म कर दी अपनी जिंदगी
प्राप्त जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जिले के खटीमा के इस्लामनगर वार्ड नंबर सात निवासी सादिक ठेकेदार की बेटी की बारात उत्तर प्रदेश के बरेली से आई थी। बरेली से बारात पहुंचने के बाद दुल्हन पक्ष के लोगों ने सभी बारातियों का अच्छे से स्वागत किया। लेकिन देखते ही देखते शादी का माहौल अचानक से विवाद में तब तब्दील हो गया जब निकाह के वक्त मेहर की रकम और दहेज की पुरानी मांगों पर बहस होने लगी।
मेहर की रस्म पर बढ़ा विवाद ( udham singh nagar news)
आरोप है कि लड़के पक्ष ने पहले स्कूटी और फिर अपाची बाइक तथा 1 लाख नकद की मांग रखी। निकाह के समय लड़की पक्ष ने सुरक्षा के तौर पर 5.50 लाख की मेहर बांधने की शर्त रखी, जबकि दूल्हा मोहम्मद आरिफ और उसका परिवार 21,000 की मेहर पर अड़ा रहा। दुल्हन के ममेरे भाई मोहम्मद नदीम ने आरोप लगाया कि लड़के वाले लगातार नई-नई फरमाईसे कर रहे थे, जबकि दूल्हे के चाचा हामिद सैफी ने इन आरोपों को नकारा।
दुल्हन के पिता को आया अटैक ( udham singh nagar breaking news)
दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच विवाद इतना बढ़ा की दुल्हन के पिता इसे बर्दाश्त नहीं कर पाए और उन्हें खुशबू मैरिज हॉल में हार्ट अटैक आ गया। इसके बाद दुल्हन के पिता को निजी अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया। दुल्हन के पिता की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया वहीं आक्रोशित ग्रामीणों नाते रिश्तेदारों ने दूल्हे और उसके भाई समेत पिता को बंधक बना दिया।
मैरिज हॉल में मचा घमासान ( udham singh nagar today news)
भीड़ को गुस्से में देख बाराती इधर-उधर भागने लगे जो जान बचाने के चक्कर में मैरिज हॉल के बगल वाले मकान की छत पर कूद गए। वजन ज्यादा होने के कारण पड़ोसी के मकान के छत का एक हिस्सा टूट गया जिससे कई लोग चोटिल हुए। मैरिज हॉल जहां शादी की खुशियों का माहौल होना था वहां सिर्फ मारपीट और चीख पुकार सुनाई दे रही थी।
यह भी पढ़े :Uttarakhand news: रुड़की में दर्दनाक रेल हादसा, चलती ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत….
बच्चे बारातियों को बनाया बंधक ( udham singh nagar news latest)
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची जिन्होंने बंधक बनाए गए छोटे बच्चों और बारातियों को सुरक्षित बाहर निकाला। देर रात तक कोतवाली में पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच पंचायत चलती रही। फिलहाल दोनों पक्षों के बीच समझौते का प्रयास किया जा रहा है। यदि कोई ठोस हल नहीं निकलता है तो तहरीर के आधार पर उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
लड़की वालों ने लड़की पक्ष पर लगाए आरोप ( udham singh nagar)
इस पूरे मामले पर दूल्हे का कहना है कि निकाह के समय 21,000 की मेयर तय की गई थी और मुफ्ती साहब ने इसी राशि को लिखा था ,उन्होंने अतिरिक्त मांग से इनकार करते हुए कहा कि उन्होंने दहेज या किसी अन्य प्रकार की कोई अतिरिक्त मांग नहीं की थी। जबकि लड़की पक्ष पर आरोप है कि वो 5.50 लाख की मेहर की मांग कर रहे थे जिससे विवाद शुरू हुआ।
