Connect with us
Pithoragarh news today: Disheartened by the death of her husband, Pithoragarh wife also suicide chandak.
Image : सांकेतिक फोटो ( Pithoragarh news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Pithoragarh news today: पिथौरागढ़ पति के निधन से बेसुध पत्नी ने भी खत्म कर दी अपनी जिंदगी

UTTARAKHAND NEWS पिथौरागढ़

Pithoragarh news today: पिथौरागढ़ पति के निधन से बेसुध पत्नी ने भी खत्म कर दी अपनी जिंदगी

1 min read

Pithoragarh news today: पति की मौत से दुखी होकर गधेरे में कूदकर पत्नी ने भी दी जान

Pithoragarh news today: Disheartened by the death of her husband, Pithoragarh wife also suicide chandak uttarakhand breaking news live: कहते हैं पति-पत्नी का साथ जीवनभर का होता है, लेकिन अक्सर कई बार ऐसे दुखद मामले सामने आते हैं जो पूरे परिवार को जीवनभर का गम दे जाते हैं। ऐसी ही कुछ दुखद खबर पिथौरागढ़ जिले से सामने आ रही है ,जहां पर पति की मौत के बाद पत्नी ने भी खुद की जिंदगी समाप्त कर ली। घटना के बाद से मृतका के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand voter list 2026: उत्तराखण्ड पुरानी वोटर लिस्ट में गलत हुआ नाम तो SIR में लगेगा झटका

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ जिले के चंडाक के भुरमुनी व वर्तमान में कुमौड निवासी 36 वर्षीय वैशाली खडायत ने 5 साल पहले मध्य प्रदेश के रीवा निवासी प्रदीप से प्रेम विवाह किया था। प्रदीप का रीवा में अपना कारोबार था। बीते दिन वैशाली अपने मायके गई थी। इस दौरान वैशाली को ससुराल वालों ने जानकारी दी की प्रदीप की मौत हो गई है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand SIR voter list: डेटा मिलान नहीं होने पर नोटिस देने होंगे माता-पिता के दस्तावेज

वैशाली ने खत्म कर दी अपनी ज़िंदगी ( pithoragarh news today)

प्रदीप सोनी की मौत की खबर सुनते ही वैशाली को इतना गहरा झटका लगा ,कि वह कुछ देर बाद बिना बताए घर से निकल गई। परिजनों ने उसे काफी खोजा लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। दोपहर के बाद करीब 3:00 बजे वैशाली का शव नैनीसैनी में महिलाओं ने गधेरे में पड़ा देखा। महिलाओं ने घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने शव को गधेरे से निकाला। घटना के बाद से मृतका के परिजनों में कोहराम माया हुआ है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है पुलिस प्रशासन द्वारा पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top